बिलासपुर। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि सब शादी की सालगिरह मनाने गए थे और हादसा लौटते समय हुआ है। मृतक तखतपुर और मुंगेली क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर-रायपुर रोड पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने सामने से आ रही स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। ट्रेलर पास में खड़े एक अन्य ट्रेलर को भी अपनी चपेट में लेते हुए पलट गया। स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग वाहन के भीतर फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। शुरुआती जानकारी में सभी मृतक तखतपुर-मुंगेली क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
दुर्घटना में जिन लोगों की मौत हुई है उनकी पहचान छत्रपाल रात्रे (37 वर्ष), निवासी ग्राम कुवागांव, थाना तखतपुर, विशाल लहरें (25 वर्ष) निवासी बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली, अनमोल लहरें (14 वर्ष), निवासी बिरगहनी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली; तथा सोनू मिरी (28 वर्ष), निवासी कोटा के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान प्रकाश रात्रे, निवासी ग्राम कुवागांव, थाना तखतपुर के रूप में हुई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 12, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का घेराव, प्रशासनिक आतंकवाद के खिलाफ सौंपेंगे ज्ञापन
UncategorizedOctober 12, 2026कोरबा के 3 शातिर चोर बिलासपुर में पकड़ाए, लाखों के माल जप्त, क्रेटा और बुलेट में जाते थे चोरी करने
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
