बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने थाना क्षेत्र में संचालित अवैध हुक्का बार के विरूद्ध कार्रवाई की है। हुक्का बार आर्यन पब्लिक स्कूल के पास एक युवक चोरी छिपे चला रहा था। पुलिस ने हुक्का बार संचालक सहित 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों के कब्जे से हुक्का सामाग्री सहित अलग-अलग ब्रांड के फ्लेवर तंबाखू जप्त किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देश है। इस निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. प्रदीप आर्य थाना स्तर पर टीम तैयार कर भ्रमण करते हुये पतासाजी कर मुखबीरों से सम्पर्क किया जा रहा था। इसी दौरान दिनांक 27.02.2026 को मुखबीर से सूचना मिली कि अथर्व पाण्डेय कुछ लोगों के साथ मिलकर हुक्का बार चला रहे है। अवैध रूप से सिगरेट तम्बाकू युक्त फ्लेवर मिलाकर प्रतिघंटा 500 रू. लेकर हुक्का पिला रहा है। सूचना पर टीम तत्काल मौके पर भेजा गया और बताए गए घर में रेड कार्यवाही की गई। रेड से पता चला कि अथर्व पाण्डेय अपने घर में हुक्का बार संचालित करते हुये अपने साथी विनित एलानी, किन्सु विश्वास, यथार्थ कश्यप एवं समीर पटेल के साथ हुक्का पीते हुये मिले। इनके कब्जे से हुक्का पार्ट 2 नग, कोल हिटर 1 नग, हुक्का फ्लेवर 1 डिब्बा और हुक्का से संबंधित अन्य सामाग्री बरामद किया गया। जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कोटपा एक्ट के तहत् वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा – 4, 21(1), 21(2), 27 सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधि. के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
00 नाम आरोपी –
01. अथर्व पाण्डेय उर्फ शुभ उर्फ चिकू पिता सुधीर कुमार पाण्डेय उम्र 18 वर्ष निवासी पलास 16 राजकिशोर नगर सरकण्डा।
02. विनित एलानी पिता शंकर एलानी उम्र 24 वर्ष निवासी रामकृष्ण एन्क्लेव सीपत चौक सरकण्डा।
03. किन्सु विश्वास पिता कृष्णा विश्वास उम्र 18 वर्ष निवासी पैसपिक अपार्टमंेट तोरवा धानमंडी, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
04. यथार्थ कश्यप पिता संजय कश्यप उम्र 18 वर्ष निवासी जोरापारा अलंकार भवन के पास सरकण्डा।
05. समीर पटेल पिता राम कुमार पटेल उम्र 19 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर जोरापारा अलंकार भवन के पास सरकण्डा, जिला बिलासपुर छ.ग.
Author Profile

Latest entries
सक्तीApril 14, 2026वेदांता पॉवर प्लांट में ब्लास्ट, 17 मजदूरों के मौत की खबर, दर्जनभर से ज्यादा गंभीर रूप से घायल
बिलासपुरApril 13, 2026मंगला में बनेगा क्रिकेट स्टेडियम, 77 एकड़ में लगेगा सोलर प्लांट, अदानी को गैस सप्लाई के लिए छठघाट और मंगला में मिलेगा जमीन, नगर निगम की सामान्य सभा में प्रस्ताव पास
बिलासपुरApril 13, 2026रविवारीय राम कथा में शामिल हुए पूर्व मुख्य न्यायाधीश एवं उनके सहयोगी गण, दो शब्दों के मेल से बना है रामायण
बिलासपुरApril 13, 2026होटल महावीर का संचालक खिला रहा था जुआ, 8 जुआरी गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपए भी जप्त
