बिलासपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने जांजगीर जिले के नवागढ़ नगर पंचायत के लेखापाल को 8 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी की पहचान लेखापाल प्रकाश जायसवाल के रूप में हुई है। लेखपाल ने भुगतान का चेक जारी करने के लिए 8 हजार रुपए मांगा था।
नवागढ़ निवासी अब्दुल वहाब ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत किया था कि उनकी फर्म ने नगर पंचायत नवागढ़ क्षेत्र में वित्त वर्ष 2024-25 में अधोसंरचना और मरम्मत से संबंधित काम किया था। इस काम की करीब 2 लाख 3 हजार रुपए की बिल राशि का चेक जारी करने के लिए लेखापाल 16 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी लेखापाल पहले ही 6 हजार रुपए ले चुका था और शेष 10 हजार रुपए की मांग कर रहा था। हालांकि सत्यापन के दौरान मोलभाव होने पर आरोपी 10 हजार की जगह 8 हजार रुपए लेने के लिए तैयार हो गया।
शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई। 20 मार्च को ACB ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम देने के लिए भेजा। लेखपाल ने 8 हजार रुपए लेकर अपनी कार में रखे ही थे कि पहले से घात लगाए एसीबी की टीम ने उसे ग्राम सेमरा के पास शाह क्रशर के नजदीक पकड़ लिया। आरोपी के पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
