बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र ग्राम करगी खुर्द में रविवार सुबह खूनी संघर्ष में एक की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोहन पांडे (44) निवासी करगी खुर्द कोरी पारा, वर्तमान में गनियारी भाडम में रह रहे थे। रविवार सुबह करीब 9 बजे वे अपने साथी शरद कौशिक के साथ गांव पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के ही राजाराम साहू (21) ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर लाठी-डंडा, फरसा और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। फरसे के हमले से मोहन पांडेय को गंभीर चोटें आईं। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे शरद कौशिक भी हमले में घायल हो गए है उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीच सड़क ही इस हत्या के बाद गांव का माहौल बिगड़ गया। लोग दहशत में भी आ गए थे। घटना की सूचना मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजाराम साहू को हिरासत में ले लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है। पुलिस द्वारा एफएसएल टीम की मौजूदगी में घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
