बिलासपुर। पूर्व महापौर और भाजपा नेता किशोर राय की छवि शहर में एक सज्जन व्यक्ति के रूप में है लेकिन उनके ऊपर जो आरोप लग रहे है वह बेहद गंभीर है। रवि यादव नामक एक व्यक्ति ने कलेक्टर और SSP से शिकायत करते हुए उनके घर बुलडोजर चलवाने और जमीन हड़पनेबका आरोप लगाया है। यादव का कहना है वह और उनका पूरा परिवार बेघर होकर सड़क में है और पुलिस उनकी शिकायत पर FIR भी नहीं कर रही है।
रवि यादव ने कलेक्टर और SSP को शिकायत करते हुए कहा है कि किशोर राय पिता मूलचंद राय 18.03.2026 को सुबह 10:30 बजे तहसील के माल जमादार और कुछ पुलिस वालों को लेकर घर आए। वे अपने साथ एक्सीवेटर भी लेकर आए थे।देखते ही देखते एक्सीवेटर से उनके घर में तोड़फोड़ करने लगे। जब उन्हे व्यवहार न्यायालय के व्य.वाद.क्र. 95 ए/2026 का दस्तावेज दिखाया और निवेदन किया कि तहसीलदार से मकान तोड़ने का कोई आदेश नही है बल्कि खुली भूमि का कब्जा दिलाने का आदेश है। लेकिन वे नहीं माने और उनका घर तोड़ने लगे। जब दस्तावेजों को लेकर थाना सिविल लाईन रिपोर्ट लिखाने गया तो वहां भी उसकी रिपोर्ट नही लिखी गई। सुबह लगभग 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक उन्हें बैठाए रखा। इधर पुलिस और राजस्व अमला जबरन किशोर राय के इशारे पर उनके घर में तोड़फोड़ किया गया और सामान फेंक दिया। उसकी पत्नी-बच्चों से धक्का-मुक्की की गई। जिससे उसकी पत्नी श्रीमती कुसुम यादव बेहोश हो गयी और ईलाज हेतु सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है। नाबालिग बच्चे वानिया यादव, कमल यादव और मुस्कान यादव डरे सहमे हैं उनकी परीक्षाएं चल रही है। जबकि मकान वर्ष 1983 में उसके पिता संतराम द्वारा क्रयशुदा भूमि है और तब से निरंतर निवासरत है। मकान तोड़ने के बाद उनका सामान कहां है कुछ पता नहीं चला है। मकान में कम से कम 10 लाख का सामान था। उसके मकान तोड़ने का कोई वैधानिक आदेश पारित नही हुआ है। रवि यादव ने कलेक्टर और SSP से जांच कर प्रथम सूचन्ना रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाना सिविल लाईन बिलासपुर को निर्देशित करने की मांग की है। मामले में रवि यादव ने पत्रकारों को बताया कि वे एसपी ऑफिस भी गया था लेकिन शिकायत शाखा की टी आई ने एसपी से मिलने नहीं दिया। कहा कि आप पुलिस के खिलाफ शिकायत कर रहे हो।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
