बिलासपुर। करगी में मोहन पांडेय की हत्या करने वाले आरोपियों को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने मृतक से आपसी रंजिश रखता था। यही कारण है कि मौका मिलते ही घर में घुसकर प्राणघातक हमला कर हत्या कर दी और घसीटकर आंगन में छोड़ दिया।
मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 22.03.2026 को प्रार्थी थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि पूर्व में मृतक मोहन पाण्डेय ने राजाराम साहू को घर का लकड़ी चोरी कर होलिका में जला देने की बात पर गाली गलौच कर झापड़ मारा था। इस झगड़े को लेकर आरोपी मोहन पांडेय से रंजिश रखता था। 22.02.2026 को आरोपियों ने क्षुब्ध होकर मृतक मोहन पाण्डेय को मारने की योजना बनाया और पूर्व नियोजित तरीके से घर आते देखकर टंगीया, लाठी डंडा लेकर मृतक मोहन पाण्डेय के घर जाकर सिर पर वार कर दिया। जिसकी वजह से मोहन पाण्डेय की मृत्यु हो गई। बाद में आरोपियों ने उसे घसीटकर घर से आंगन में निकाला। इस घटना को मृतक का साथी शरद कौशिक ने सामने देखा, निकलकर भागने का प्रयास करने पर आरोपी के पिता चेतराम साहू ने उसके ऊपर भी लाठी से सिर में वार कर दिया। लेकिन घायल शरद कौशिक झूमा झटकी कर भाग गया। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारिओ को अवगत कराया गया। जिनके निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 23.03.2026 को सभी 6 आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 115(2), 296, 351(3), 190, 191(3), 331(7), 332 बी. एन.एस. के तहत अपराध दर्ज किया गया है। कार्यवाही में निरीक्षक नरेश चौहान, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक 192 धर्मेंद्र साहू , आरक्षक 1356 संजय श्याम आरक्षक 1136 दीप सिंह कंवर का विशेष भूमिका रही।
नाम आरोपी
1- राजाराम साहू पिता चैत राम साहू निवासी कोरीपारा ग्राम करगीखुर्द
02. देवीप्रसाद साहू पिता चेतराम साहू निवासी कोरीपारा ग्राम करगी खुर्द
3. प्रदीप साहू पिता श्याम सुंदर साहू निवासी कोरिपारा ग्राम करगी खुर्द
4. श्रीमती आशा बाई साहू पति चैतराम साहू निवासी कोरिपारा ग्राम करगी खुर्द
5. श्रीमती वृंदा बाई साहू पति सहदेव साहू निवासी ग्राम करनकापा थाना तखतपुर
6. चैतराम साहू पिता स्वर्गीय सुकुल साहू वर्ष निवासी कोरिपारा ग्राम करगी खुर्द
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
