बिलासपुर। जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आज देर रात बर्ड फ्लू से प्रभावित कोनी क्षेत्र का संयुक्त दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की और मौके पर मौजूद स्वास्थ्य, पशुपालन एवं नगर निगम की टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी दौरे में उपस्थित थे।
कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकना सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद आवागमन पर नियंत्रण रखा जाए। साथ ही संक्रमित पोल्ट्री एवं पक्षियों के सैंपलिंग, किलिंग (कुलिंग) एवं सुरक्षित निपटान की प्रक्रिया वैज्ञानिक तरीके से सुनिश्चित की जाए। आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ाते हुए सघन निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में रहने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच की जाए तथा किसी भी संदिग्ध लक्षण पर तत्काल उपचार की व्यवस्था की जाए। पशुपालन विभाग को पोल्ट्री फार्मों की सतत निगरानी और आवश्यक प्रतिबंध लागू करने के लिए कहा गया।
एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कंटेनमेंट जोन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाए और अनावश्यक आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर नियंत्रण रखते हुए लोगों को सही जानकारी उपलब्ध कराना भी जरूरी है। नगर निगम को क्षेत्र में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन एवं अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
