बिलासपुर। अश्लील फोटो विडियो भेजकर धोखाधडी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफतार किया है। आरोपी ने सोशल मिडिया में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 150400 रूपये की धोखाधडी की है।
आज बढते इंटरनेट सोशल मीडिया के समय में जालसाजो के द्वारा नई नई तकनीक से आम लोगो के द्वारा अपने झांसे में लेकर धोखाधडी किया जा रहा है। सुनील कुमार सूर्यवंशी थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28.08.2025 के रात्रि करीबन 09.56 बजे मोबाईल नंबर 9174365886, 8750595306, 9580063062 के धारक ने अश्लील विडियो बनाकर सोशल मिडिया में वायरल करने की धमकी दिया और युपीआई के माध्यम से 150400 रूपये की धोखाधडी किया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर उक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया। जालसाजो की धरपकड हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से) के नेतृत्व में प्रार्थी के खाता संबंधी जानकारी लेकर बारीकी से जांच कर युपीआई डिटेल प्राप्त किया गया। सायबर सेल से संदेही आरोपी मोबाईल धारक का नंबर के संबंध में जानकारी प्राप्त किया तो नोएडा उत्तर प्रदेश का होना पाया गया। थाना प्रभाारी अभय सिंह बैस ने टीम तैयार कर आरोपी की धरपकड के लिए नोएडा उत्तर प्रदेश, दिल्ली रवाना किया। स्थानीय पुलिस की मदद से गिरोह के मुख्य आरोपी गरजीत कुमार निवासी सेक्टर 07 फेस 01 नोएडा उत्तर प्रदेश को दिनांक 22.03.2026 को तलब कर पूछताछ बाद अपराध साक्ष्य पाये जाने से गिरफतार कर दिनांक 25.03.2026 के न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।
00 गिरफतार आरोपी –
01 गुरजीत कुमार पिता श्री सोमप्रकाश उम्र 21 साल साकिन ग्राम फरीदपुर (सधीरन) थाना हल्दौर जिला बिजनौर उ.प्र. हा.प. ई -168 सेक्टर 07 फेस-01 नोएडा उ.प्र.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
