बिलासपुर। तखतपुर के कुंआ गांव में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। यहां गांव वालों ने बारातियों को दौड़ा दौड़कर पीटा और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। विवाद की शुरुआत डीजे में नाचने को लेकर हुआ है। गांव का एक युवक बारातियों के साथ घुसकर नाचने लगे जिसका विरोध किया तो बवाल मच गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को मोढ़े गांव से एक बारात कुंआ गांव गई थी। डीजे में नाचने के दौरान गांव का एक युवक भी बारातियों के साथ घुसकर नाचने लगा। बारातियों ने इसका विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। बारातियों और गांव के कुछ युवकों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर बारातियों ने पहले गांव के कुछ युवकों के साथ मारपीट कर दी, जिससे माहौल बिगड़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बारातियों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कई लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बारात में शामिल वाहनों को भी निशाना बनाया और उनमें तोड़फोड़ कर दी। कई गाड़ियों के शीशे टूट गए, जिससे काफी नुकसान हुआ। पूरे गांव में भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई। इसरपीट में विनय पटेल और पंकज पटेल को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बारात में शामिल लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। शादी समारोह का माहौल पूरी तरह से बिगड़ गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर विवाद को शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मारपीट और तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
