रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सीनियर IPS अधिकारी रतनलाल डांगी को निलंबित कर दिया है। कुछ दिन पहले ही एक SI की पत्नी ने डांगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला का आरोप तुल पकड़ता जा रहा था। इसी मामले में यह कार्रवाई की गई है।
यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने के बाद सरकार ने कार्रवाई करते हुए रतनलाल डांगी को IG के पद से हटा दिया था। अब उन्हें निलंबित कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय नया रायपुर पुलिस मुख्यालय तय किया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान डांगी सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकते हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आईजी रतन लाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जारी आदेश में कहा गया है कि डांगी का आचरण उनके पद के अनुरूप नहीं पाया गया और इससे पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा है। नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए यह कदम उठाया गया है। IPS रतनलाल डांगी पर एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया हैं। आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि डांगी ने 2017 से 2024 तक उसका शोषण किया और उसके पति की पोस्टिंग के लिए उस पर दबाव डाला। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया में लगातार आपत्तिजनक फोटो वायरल हो रहे थे। इसके कारण लगातार विभाग और सरकार पर सवाल उठ रहे थे। इसके बाद ही उन्हें निलंबित करने का बड़ा फैसला लिया गया है। रतनलाल डांगी 2003 के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी गिनती तेज तर्रार अधिकारियों में होती है। सब इंस्पेक्टर की महिला ने डांगी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। जिसके बाद उसने खिलाफ जांच शुरु की गई थी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
