शिवरीनारायण। विश्व में कोसला-भूमि (तहसील पामगढ़, जिला : जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़) एकमात्र ऐसा पावन धाम है। जहां चैत्र शुक्ल नवमी के पावन अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम उनके पिता चक्रवर्ती राजा दशरथ एवं माता कौसल्या जी का भव्य जन्मोत्सव समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम के साथ किया जाता है। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष 27 मार्च 2026 को भी माता कौसल्या जन्म भूमि मंदिर कोसला धाम में ” माता कौसल्या-राजा दशरथ-पुत्र रामलला ” जन्मोत्सव की भव्य तैयारियां कोसला वासियों द्वारा की गई है। जहां पावन पर्व चैत्र शुक्ल नवमी को तीनों आराध्यों का जन्मोत्सव भव्य व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। अयोध्यापति चक्रवर्ती राजा दशरथ का यह दंपत्ति अखिल विश्व में एकमात्र ऐसा दंपति है। जिनमें उनका स्वयं का और महारानी कौसल्या जी तथा पुत्र प्रभु श्री राम जी का जन्म एक ही पवित्र तिथि के शुभ लग्न-नक्षत्र में पावन चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पुनर्वसु नक्षत्र पर हुआ है। त्रेता युगीन दक्षिण कोसल के नाम से अभिहित छत्तीसगढ़ के पावन तीर्थ-कोसला में इस अद्भुत जन्मोत्सव समारोह का मुख्य आयोजन माता कौसल्या जन्मभूमि मंदिर कोसला में रखा गया है। जहां दिन भर धार्मिक गीत-संगीत व भक्तिभाव की रसमय धारा बहेंगी तथा पूरे दिन धर्माचार्यों का व्याख्यान, मानस गान ,रामायण कथा आदि आयोजित है। जिसमें प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रामायण मर्मज्ञों का व्याख्यान व रामायण-गान, दोपहर 12:00 बजे श्री राम स्तुति एवं माता कौसल्या महाआरती, दोपहर 2:00 से शाम 7:00 बजे तक गायकों की जस गीत प्रस्तुती, 7:00 से 8: 30 बजे तक कौसल्या जी का पारंपरिक व नियमित आरती , रात्रि 8:30 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक प्रसादी वितरण तथा माता कौसल्या जन्म भूमि मंदिर परिसर में रात्रि 9:00 बजे से ” रामायण ” फिल्म का प्रोजेक्टर से प्रसारण का कार्यक्रम रखा गया है।
इस जन्मोत्सव के आयोजन में कोसला सहित आसपास व दूरदराज के श्रद्धालु भक्तजन काफी संख्या में शामिल होकर पूजन-अर्चन-दर्शन कर माता कौसल्या-प्रभु श्री राम- राजा दशरथ का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने एवं अपने परिवार को कृतार्थ करेंगे।कौसल्या धाम में स्थित कौसल्या जन्मभूमि मंदिर सहित माता ढोगाई पाठ मंदिर में नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया है,जहां पवित्र ज्योति कलश प्रज्वलित है और प्राकृतिक छटा की गोद में विराजित माता ढोगाई पाठ परिसर में देवी भागवत महापुराण कथा भागवताचार्य पंडित अनिल शर्मा जी के आचार्य तत्व में आयोजित है। चैत्र शुक्ल नवमी के अवसर पर इन मंदिरों में पवित्र व दिव्य -ज्योति प्रज्वलित होगी। साथ ही कोसलावासी अपने-अपने घर-आंगन में पवित्र ज्योति प्रज्वलित करेंगे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
