रेलवे स्टेशन से युवक गिरफ्तार, 18 लाख रुपए जप्त, घूम रहा था संदिग्ध परिस्थिति में

बिलासपुर। रेलवे स्टेशन में संदिग्ध स्थिति में घूमने वाले युवक से पुलिस ने 1790000 रुपए जप्त किए है। रकम को लेकर युवक के पास न तो कोई दस्तावेज मिले और न ही वो कुछ बता पाया।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 08.04.2026 को बेलगहना पुलिस एवं ए.सी.सी.यू.बिलासपुर की टीम चौकी बेलगहना के अपराध विवेचना में भ्रमण कर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति टेगनमाड़ा रेल्वे स्टेशन के पास दो सूट केश एवं एक पिटठू बैग रखकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। इस संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह से दिशा निर्देशन प्राप्त कर बेलगहना पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर टीम के द्वारा ग्राम टेगनमाड़ा रेल्वे स्टेशन के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर कर पूछताछ किया गया तो अपना नाम पवन बजाज पिता अर्जुन बजाज उम्र 35 वर्ष कश्यप कालोनी पुराना बस स्टेण्ड थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. बताया। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो नोटो का जखीरा मिला। जब दोनो सूटकेश एवं एक पिटवू बैग में रखे नोट की गिनती की गई 1790000 रुपए निकले। बैग में 10, 20, एव 50 रू के कुल 81 बंडल में नए करेंसी नोट नोट थे। जो कुल 1790000 रू (सत्रह लाख नब्बे हजार रू) थे। हिरासत में लिए गए युवक के पास न तो कोई दस्तावेज थे और न ही रकम को लेकर कुछ बता पाया। संदिग्ध एव किसी अपराध से संबंधित होने के संदेह में धारा 106 BNS अंतर्गत जप्त कर युवक को गिरफ्तार किया गया है। अनावेदक पवन बजाज से जप्त रकम 1790000/- रू के स्त्रोत के संबंध जानकारी ली जा रही है। कार्यवाही में चौकी बेलगहना एव ए.सी.सी.यू. टीम स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

नाम अनावेदक –  पवन बजाज पिता अर्जुन बजाज उम्र 35 वर्ष कश्यप कालोनी पुराना बस स्टेण्ड थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.

जप्ती मशरुका :- 1- नकदी रकम 1790000/- रू

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *