बिलासपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री और बिलासपुर संसद तोखन साहू का कहना है कि पवन खेड़ा के आरोप लगाने से कोई भ्रष्ट नहीं हो जाता। देश की जनता को पता है कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं है। असम में भाजपा की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। असम में आज शांति है, सुरक्षा है, समृद्धि है और विकास का इसका लाभ भाजपा को मिलेगी।
अपने कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री साहू ने कहा कि मैं असम में मंत्री के रूप में चुनाव प्रचार करने नहीं गया था, एक कार्यकर्ता बनके गया था। हेमंताविश्व शर्मा ने 10 साल में भरपूर विकास किया है। जिस प्रदेश में पहले गोलियां चलती थी वहां शांति, सुरक्षा, समृद्धि और विकास दिखाई दे रहा है। इसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिला है। वहां भाजपा की सरकार तीसरी बार बनना तय है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने तो पूर्वोत्तर के लिए पूरा खजाना खोल दिया है। इन्फ्रास्ट्रक्चर पर बहुत काम हुए है चाहे वह रेलवे की कनेक्टिविटी हो या एयर कनेक्टिविटी क्यों न हो। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आरोप पर उन्होंने कहा कि देश की जनता को पता है कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं है। देश की जनता को पता है कि भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की जड़ कांग्रेस है। यही कारण है कि 2014 के बाद से लगातार देश जनता का विश्वास और आशीर्वाद मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को मिल रही है। खेड़ा हो या पेड़ा हो असम में भाजपा की सरकार बन रही है। आरोप लगाने से आरोप सिद्ध नहीं हो जाता। अपने संसदीय क्षेत्र के विकास पर उन्होंने कहा कि जनता की मांग थी बिलासपुर में एयर कनेक्टिविटी का विकास है। एयरपोर्ट में 3सी से अपग्रेड होकर 4सी स्टेज की सुविधा मिले इसका आदेश हो चुका है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तो नाइट लैंडिंग का शुभारंभ भी कर दिया है। अब तो 290 एकड़ जमीन भी वापस हो गई है। बिलासपुर के एयरपोर्ट में विकास के सारे रास्ते खुल गए है। इसके लिए मैने रक्षामंत्री से मिलकर बहुत प्रयास किया था। क्योंकि जमीन वापस करने के लिए केबिनेट से प्रस्ताव पास करना पड़ता है। लेकिन रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए बिना कैबिनेट में रखे ही जमीन लौटाने का आदेश दिया। रतनपुर कॉरिडोर के लिए प्रयास में लगा हुआ हूं, उम्मीद है जल्द ही बजट में आ जाएगा। इसके अलावा रतनपुर में एक 40 कमरों का भवन बनने जा रहा है। यह सर्वसुविधायुक्त रहेगा। अभी एक एकड़ जमीन मिला है यदि 3 एकड़ जमीन मिला या भवन 60 कमरों वाला भी बनाया जा सकता है। बिलासपुर को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक 32 किलो मीटर का बाईपास बनाया जाएगा। जो सेंदरी कोनी से पेंड्रीडीह तक बनेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 10, 2026महिला को टोनही बोलने वाली एक महिला और एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुरApril 10, 2026देश की जनता को पता है.. कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं, खेड़ा के आरोप लगाने से कोई भ्रष्ट नहीं हो जाता – तोखन
बिलासपुरApril 9, 2026बेसमेंट में चल रहा था सर्विसिंग सेंटर, कोचिंग सेन्टर और गोदाम, तीन बिल्डिंग के पार्किंग को किया सील
बिलासपुरApril 9, 2026निगम कमिश्नर ने विभागीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को दिया नोटिस
