बिलासपुर। महिला को टोनही बोलने वाले एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 05.042026 को महिला ने थाना तखतपुर में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके घर के पास देवेन्द्र बघेल मोटरसाइकल से गिर गया था। गिरने की आवाज सुनकर वह बाहर निकली तो उसी समय देवेन्द्र की मां सुमित्रा बाई भी आयी और मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगी। इसके बाद मारपीट भी किया। रिपोर्ट पर अपराध क्र 211/2026 ध्धारा-296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस, अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण मे आरोपियों ने पीड़िता को टोनही बोलकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना पाया गया। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और आरोपी को तत्काल गिरप्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी तखतपुर विवेक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गवाहो के कथन के आधार पर महिला को टोनही बोलकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताडित करना पाया गया। प्रकरण मे धारा 4, 5 टोनही प्रताडना अधिनियम 2005 जोडकर आरोपी आरोपी देवेन्द्र बघेल एवं सुमित्रा बघेल को गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उनि रमेश ओरके, आरक्षक आशीष वस्त्रकार, हरिश यादव, म आर सुनीता मार्को, का सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी:- 1 देवेन्द्र बघेल पिता रामेश्वर बघेल उम्र 28 साल निवासी ढनढन थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर(छ.ग.)
2 श्रीमति सुमित्रा बाई बघेल पति रामेश्वर बघेल उम्र 49 साल निवासी ढनढन थाना तखतपुर जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
