बिलासपुर। पुलिस ने दो ऐसे बहनों को गिरफ्तार किया है जो नाम बदल बदलकर गांजा बेचते थे। दोनो बहनों से पुलिस ने 01 कार, 02 स्कूटी, 6 किलो गांजा, 2 घड़ी, 2 मोबाइल और नगदी ₹5,98,030 रुपए जप्त किए है।
मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि पाटलीपुत्र नगर, राजकिशोर नगर सरकंडा क्षेत्र में दो महिलाएं गांजा बिक्री कर रही हैं। सूचना पर एसीसीयू एवं थाना सरकंडा की संयुक्त टीम ने रेड कार्यवाही की गई, जहां दोनों आरोपी महिलाएं कार एवं स्कूटी में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करते हुए पाई गईं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अलग-अलग पैकेट में कुल 06 किलो गांजा, नगदी ₹5,98,030/-, 02 घड़ी, 02 मोबाइल, 02 स्कूटी एवं 01 कार सहित कुल ₹15,78,030/- रुपए का माल और नगदी रकम जप्त किया गया तथा दोनों आरोपी महिलाओं को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी ने बताया कि उपयोग की जा रही कार उसके परिचित की है, जिसे वह अपने पास रखी हुई थी। दोनों आरोपी बहनों द्वारा गांजा बिक्री से प्राप्त रकम से स्कूटी क्रय कर परिवहन एवं बिक्री में उपयोग किया जा रहा था। दोनों के विरुद्ध पूर्व में भी मादक पदार्थ से संबंधित आपराधिक रिकॉर्ड पाया गया है। दोनों आरोपीयों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है तथा प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
00 गिरफ्तार आरोपीयां –
1. मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी, उम्र 30 वर्ष, निवासी जयराम नगर मस्तूरी, हाल मु. पाटलीपुत्र नगर सरकंडा, बिलासपुर
2. सुदामा केंवट उर्फ रानी यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी जयराम नगर मस्तूरी, हाल मु. पाटलीपुत्र नगर सरकंडा, बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
