बिलासपुर। पुलिस ने होटल महावीर में जुआ खेलते हुए 08 लोगों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 1,44,000 रुपए नगद जप्त किया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन पुलिस को सूचना मिली कि होटल महावीर के कमरा नंबर 215 में जुए की महफिल जमी हुई है। कई लोग एक साथ जुआ खेल रहे हैं और लाखों रुपए दांव लगा रहे है। सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की। पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ गई। लेकिन वे भाग नहीं सके और 08 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। उनके कब्जे से कुल नगदी रकम ₹1,44,000/- जप्त की गई। प्रकरण में जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जुआ खेलने के उद्देश्य से जुआरियों ने कमरा किसी अन्य व्यक्ति के नाम से बुक किया था। इस संबंध में होटल संचालक एस.के. सिन्हा को भी जानकारी थी। प्रकरण में उसकी संलिप्तता पाए जाने पर उसे भी आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
00 गिरफ्तार आरोपी –
1. महेश सिंह पिता गुलजार सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
2. हीरालाल पाल पिता स्व. जग्गू पाल उम्र 41 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
3. अक्की जायसवाल पिता डी.पी. जायसवाल उम्र 28 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
4. छोटू सिंह पिता स्व. अभिषेक सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
5. संदेश मसीह पिता संतोष मसीह उम्र 40 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
6. अनिल कुमार वर्मा पिता केशव वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
7. आकाश भोई पिता शिवा भोई उम्र 39 वर्ष निवासी कस्तूरबा नगर थाना सिविल लाइन
8. विशाल छाबड़ा पिता राजेश छाबड़ा उम्र 40 वर्ष निवासी शांति नगर थाना सिविल लाइन
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
