बिलासपुर। धर्म एवं आध्यात्म की पावन नगरी शिवरीनारायण में रविवारीय राम कथा का आयोजन हुआ। इसमें राजेश्री महन्त जी महाराज के अतिरिक्त पूर्व मुख्य न्यायाधीश, पूर्व जिलाधीश सहित अनेक सम्मानित जन परिवार सहित उपस्थित हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल को शिवरीनारायण मठ में रविवारीय राम कथा का आयोजन हुआ इसमें रायपुर से पधारे हुए पूर्व मुख्य न्यायाधीश टीपी शर्मा एवं उनके सहयोगियों का स्वागत महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज, ट्रस्ट कमेटी एवं रामायण आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मानस प्रेमियों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि -रामायण दो शब्दों से मिलकर बना है राम + आयन, आयन शब्द को परिभाषित करते हुए उन्होंने कहा कि *भौतिक शास्त्र में आयन का अर्थ परमाणुओं का समूह है जो विद्युत आवेशित होते हैं। राम विश्व का पर्याय है, रामायण शब्द का शाब्दिक अर्थ है कि जिसके पढ़ने, सुनने और अध्ययन करने से लोग राम मय हो जाए वही रामायण है*। इसके पूर्व राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि – राम के नाम की महिमा अनंत है वाल्मीकि जी उल्टा नाम का जप करते हुए ब्रह्म के समान हो गए। *उल्टा नाम जपत जग जाना। बाल्मीकि भए ब्रह्म समाना।।* लोगों को लोक कलाकार राकेश शर्मा ने भी अपने चिर- परिचित अंदाज में संबोधित कर आनंदित किया। इस अवसर पर विशेष रूप से जांजगीर चांपा जिले के पूर्व कलेक्टर बृजेश मिश्रा, अनिल शर्मा, संस्कृति विशेषज्ञ अशोक तिवारी, राव साहब के अतिरिक्त सुखराम दास जी, त्यागी जी महाराज, दिनेश दुबे, योगेश शर्मा, दिनेश गोस्वामी, निरंजन लाल अग्रवाल, गंगाराम केवट, भगत राम साहू, राधेलाल जायसवाल, परदेसी राम साहू,कोमल साहू, सहित अनेक मानस मर्मज्ञ तथा पुरेंद्र सोनी, अंकित दुबे, खगेश वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का विधिवत संचालन रंगनाथ यादव ने किया। उल्लेखनीय है कि श्री शर्मा जी एवं उनके सभी सहयोगी दोपहर में भगवान जगन्नाथ जी के प्रसाद प्राप्त करते हुए श्रद्धालुओं से भी मिले,उन्होंने भी लोगों को भोजन परोसकर समाज सेवा में अपनी सहभागिता निभाई। उन्होंने भगवान शिवरीनारायण का भी दर्शन पूजन किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
सूरजपुरOctober 11, 2026सूरजपुर में मां – बेटे की हत्या, एक का शव सड़क में मिला तो एक का घर के अंदर
बिलासपुरOctober 11, 2026दुर्गा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी करना पड़ा भारी, पलभर में हो गई खाक
