बिलासपुर। कोयले की अफरा-तफरी करने वाले राम आर्य को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी डिपो में कोयला चोरी करके मिलावट किया और घटिया क्वालिटी का कोयला पॉवर प्लांट में सप्लाई कर दिया। लेकिन केमिस्ट की जांच में पकड़ा गया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आशीष केशरी पिता स्व. रमेश केशरी उम्र 46 साल साकिन पेण्ड्रा थाना पेण्ड्रा जिला गौपेम छ.ग ने थाने में लिखित आवेदन दिया कि वह कोल परिवहन एवं लिफ्टिंग का काम करता है। वर्तमान में एसईसीएल रामपुर की कोयला खदान से वाहन क्रमांक सीजी 12 एस 8901 एवं सीजी 04 एचएक्स 4888 में जी-6 (5500-5800) जीसीव्ही का उच्च गुणवत्ता कोयला लोड कराकर ब्रज आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड कंपनी डिघोरा भेजा था। सप्लाई का डीओ नंबर 3330081502 है। दोनो ट्रेलरों कोयला लेकर ब्रज आयरन एण्ड स्टील लिमिटेड पहुंचा। प्लांट के अंदर कोयला पहुंचने पर वहां केमिस्ट द्वारा लेब परीक्षण किया तो पाया कि ट्रेलरों में आया हुआ कोयला 4203 एवं 4220 जीसीव्ही का निकला। रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये सूचना उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टण्डन को दिया गया। आवश्यक दिशा निर्देश मिलने पर घटना स्थल का निरीक्षण कर स्थल पंचनामा एवं नजरी नक्शा तैयार किया गया। यार्ड में मौजूद निम्न गुणवत्ता के कोयले को सैम्पलिंग के लिये निकालकर शेष कोयला एवं ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 8901 तथा ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 एचएक्स 4888 को जप्त कर पुलिस ने कब्जे में लिया। जांच के बाद आरोपी डिपो मालिक रामकुमार आर्य के खिलाफ धारा 316(3), 317 (2), 317(4), 3 (5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद 24.05.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे ज्युडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
आरोपी :- राम कुमार आर्य पिता राजकुमार आर्य उम्र 49 साल साकिन चकरभाठा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
