कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त

बिलासपुर। कोयला चोरी के आरोप मे पुलिस ने आकाश सिंघल और तीन ट्रेलर ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के आकाश सिंघल के डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर मीशन और चोरी की करीब 30 टन कोयला जप्त किया है। जानकारों की माने तो आकाश पिछले कई सालों से कोयले की चोरी में संलिप्त है और करोड़ो के आसामी बन चुके है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्यामा विहार चिल्हाटी गोड चौकी मोपका निवासी कप्तान सत्यनारायण पिता डा केदारनाथ उम्र 52 साल में थाना सरकंडा में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि एसीसीएल कोल मांईस कोरबा से दिनाक 15. 06 2026 को 30000 टन कोयला का DO NO 3332282633 में आर्डर किये थे। यह कोयला SM एंटरप्राइजेस के माध्यम से ट्रेलरों में इनकी प्लाट में आ रहा था। दिनांक 17.06.2026 के रात्रि करीबन 02.00 बजे से सुबह 07.00 बजे के बीच कई ट्रेलरों का कोयला प्लाट में एंट्री किया। जब कोयले की जांच की गई तो ट्रेलर क्रमांक (1 ) सीजी 10 ईसी 5488, (2) सीजी 10 बीटी 6138 और  (3) सीजी 15 ईजी 5055 का कोयला खराब क्वालिटी का और मिलावटी मिलावटी पाया गया। (1.) सीजी 10 ई सी 5488 का चालक जिया लाल कुमार (2) सीजी 10 बी टी 6138 का चालक बिरेन्द्र एवं  ( 3 )सीजी 15 ई जी 5055 का चालक जयकांत से पूछताछ किये तो डर के कारण तीनों चालक वहां से भाग गये। तीनों ट्रेलर के चालक गेवरा माईन्स एसीसीएल से जी 11 कोयला लोड कर निकला था। ट्रेलर के चालकों ने जी 11 कोयला को रास्ते में अफरा तफरी कर खराब मिलावटी कोयला राशि पावर प्लांट में लाया गया है। जिससे राशि स्टील एंड पावर लिमिटेड को काफी क्षति हुई है। SM इंटरप्राईजेस के संचालक से सपर्क किया गया तो बताया कि सभी गाडियों में जी 11 कोयला लोड किया गया था। ट्रेलर वाहन क्रमांक (1.) सीजी 10 ई सी 5488 (2) सीजी 10 बी टी 6138 एवं  (3) सीजी 15 ई जी 5055 चालाको और उनके साथी के द्वारा गेवरा माइन्स एसीसीएल से जी 11 का कोयला लोड कर रास्ते में मिलावट कर अफरा तफरी करने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
विवेचना के दौरान तीनो ट्रेलर के वाहन स्वामी और चालको का पता तलाश करने पर चालक जयकांत यादव मिल गया। उससे पूछताछ करने पर बताया की अपने ट्रेलर मालिको एवं उसके साथी के साथ मिलकर एसीसीएल कोल मांईस से जी 11 कोयला लोड किया और रास्ते में आकाश सिंघल के कोल डिपो टोल प्लाजा बेलतरा में जी 11 कोयला को खाली कर गिट्टी मिक्स कोयला लोड कर राशि प्लांट में खाली कर दिया था। जिसके बदले में आकाश सिंघल के द्वारा पैसा देने व सभी ड्रायवर ट्रेलर मालिक और निखिल साहू के साथ आपस में पैसा बंटवारा करना बताया गया है।
बाद ट्रेलर मालिक सुमित यादव एवं सूरज सिंह का पता तलाश कर पूछताछ करने से बताया की अपने ड्रायवरो एवं निखिल साहू के साथ मिलकर जी 11 कोयला को आकाश सिंघल के कोल डिपो में खाली कर गिट्टी मिक्स कोयला मिलाया और को राशि प्लांट में दिया और आकाश सिंघल के द्वारा दिये गये पैसो को आपस में बांटना बताया। आरोपी आकाश सिंघल का पता तलाश कर पूछताछ किया तो अपराध करना कबूल किया एवं तीन ट्रेलरों में लिये गये जी 11 कोयला को अपने कोल डिपो में रखे कोयला में रोलर मिशन के द्वारा मिक्स कराना बताया है। घटना में प्रयुक्त तीन ट्रेलर, एक रोलर मशीन एवं करीबन 30 टन कोयला जप्त किया गया है। आरोपियो को दिनांक 21.06.2026 एवं 22.06.2026 को विधिवत गिरफ्‌तार कर आज दिनांक 22.06.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

गिरफ्‌तार आरोपी का नाम :-
01.  जयकांत यादव पिता रमेश यादव उम्र 38 साल निवासी कौउवाकोट थाना मजियाव जिला गढ़वा (झारखण्ड)
02  वाहन स्वामी सुनीत यादव पिता गोविंद यादव उम्र 23 साल निवासी डी.एल एस कॉलेज के पास अशोक नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
03  वाहन स्वामी सुरज सिंह पिता मनोज सिंह उम्र 31 साल निवासी सक्ती नगर गेवरा प्रोजेक्ट मकान नं बी/23 दीपका थाना दीपका जिला कोरबा
04  कोल डिपो संचालक आकाश सिंघल पिता हंशराज सिंघल उम्र 41 साल निवासी एचआईजी डी/28 देवरीखुर्द न्यू कॉलोनी थाना तोरवा जिला बिलासपुर*

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *