बिलासपुर। अमृत वर्षा, छठी मईया के जयघोष और हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का साक्षी बना। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि संस्कृति समाज को जोड़ने की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने समाजसेवी प्रवीण झा की रामलला यात्रा की सराहना करते हुए नई टीम को सेवा, संस्कार और समर्पण के माध्यम से समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र मंच सांस्कृतिक चेतना के जरिए नए भारत के सपनों को साकार करने की दिशा में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है।
समारोह की शुरुआत अतिथियों के पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण से स्वागत के साथ हुई। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, केंद्रीय जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, महापौर पूजा विधानी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह , समाज के एसपी सिंह, व्हीएन झा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा,पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र दास,सचिव सुधीर झा, मंचासीन रहे।
शपथ ग्रहण के दौरान अध्यक्ष प्रवीण झा, उपाध्यक्ष ए. के. कंठ, उपाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, सचिव सुधीर झा, सह सचिव रौशन सिंह, कार्यालय सचिव रामसखा चौधरी, संगठन सचिव दिलीप चौधरी, कोषाध्यक्ष धनंजय झा,प्रवक्ता दव्य पीसी. झा, राजीव गिरी, कार्यकारिणी सदस्य चन्द्र किशोर प्रसाद,अजीत पंडित,महेश झा,प्रमोद सिंह, बैजनाथ यादव,रंजय सिंह,चंदन सिंह, मुकेश झा, धीरज झा, अंबिकेश पांडेय, विकास कुमार राय, शौलेन्द्र सिंह ने शपथ ली। कार्यक्रम को सबसे पहले बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नाम से विदित है कि पाटलीपुत्र सांस्कृतिक विकास, जहां सांस्कृतिक का विकास जुड़ा हो हम सभी को एकजुटता के साथ मिलकर काम करना चाहिए। मुझे पूरा विश्ववास है कि नई कार्यकारिणी टीम संस्कृति के विकास के लिए पूरी ताकत साथ इस कार्यकाल को यादगार बनाएंगे। महापौर पूजा विधानी ने सभी नए कार्यकारिणाी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह ने समिति की स्थापना को याद करते हुए कहा कि विधायक अमर ने यहां दिल खोलकर काम किया है। जिसका परिणाम है कि पाटलीपुत्र को नई पहचान मिली है। छठ मईया संग धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से जुड़ने का मौका मिला है। समाज के वरिष्टों ने भी नई कार्यकारिणी सदस्यों का हौसला बढ़ाते हुए अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।
00 26 वर्षों की यात्रा, नई ऊर्जा के साथ आगे
पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच में पिछले करीब 25 वर्षों में छठ महापर्व और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। एक छोटे से प्रयास के रूप में शुरू हुई यात्रा आज शहर की प्रमुख सांस्कृतिक संस्थाओं में शामिल है। नई कार्यकारिणी ने इस विरासत को आगे बढ़ाने और संगठन को और अधिक सक्रिय, संगठित तथा समाजोपयोगी बनाने का संकल्प लिया है।
00 प्रवीण झा ने कहा सभी समाजों का साझा मंच है पाटलिपुत्र – नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा ने जय श्री राम से अपना संबोधन शुरू किया। कहा कि पाटलीपुत्र का इतिहास 26 साल पुराना है, शहर में बहुत सारे समाजिक संस्थाएं बनी हुई है। लेकिन शहर के सारे समाज के लिए हमने बनाया है पाटलीपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच। छठ महावर्प केवल बिहार व यूपी का नहीं है यह हम सब का है। यह शहर के सभी समाजों को जोड़ने वाला मंच है। आने वाले वर्षों में सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को और विस्तार दिया जाएगा।
00 अमर अग्रवाल ने याद दिलाई मंच की संघर्ष यात्रा
बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने पाटलिपुत्र मंच की यात्रा को शुरुआती दौर से देखा है। एक छोटे से टेंट से शुरू हुई यह पहल आज राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है। उन्होंने कहा कि छठ घाट और छठ महापर्व की चर्चा अब देशभर में होती है। इसके पीछे मंच के कार्यकर्ताओं, समाजजनों और शहरवासियों की वर्षों की मेहनत और समर्पण है।
00 सांस्कृतिक एकता का संदेश बना समारोह
कार्यक्रम में विभिन्न समाजों, वर्गों और आयु वर्ग के लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। महिलाओं और बुजुर्गों की उपस्थिति ने आयोजन को पारिवारिक स्वरूप प्रदान किया। वक्ताओं ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। मंच की नई टीम इसी भावना के साथ कार्य करते हुए सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का प्रयास करेगी।
00 छठ घाट को और विकसित करने का संकल्प
नई कार्यकारिणी ने छठ घाट परिसर को और आकर्षक तथा सुविधायुक्त बनाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प दोहराया। मंच पदाधिकारियों का कहना है कि यह स्थल केवल छठ महापर्व तक सीमित नहीं रहेगा, वर्षभर सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों का केंद्र बनेगा। विभिन्न समाजों के सहयोग से इसे छत्तीसगढ़ के प्रमुख सांस्कृतिक स्थलों में शामिल करने की योजना है। शपथ ग्रहण समारोह के सुअवसर पर समाज के गणेश गिरी, अशोक झा, बीबी तिवारी, राघव झा, नागेंद्र सिंह, विजय ओझा, नारायण ठाकुर, अभय नारायण राय, दयानंद पासवान, कन्हैया चौधरी,एसके सिंह, अरुण सिंह,सुनील सिंह, हरिशंकर कुशवाहा, पंकज सिंह, जितेंद्र ठाकुर, जेपी सिंह, कुमुद रंजन सिंह,सपना सराफ,विनोद सिन्हा, सतीश सिंह, शशि मिश्रा, रविंद्र कुशवाहा, मुखदेव यादव, अरविंद सिंह, आरेन सिंह, राम गोस्वामी, निर्भय चौधरी, शिवप्रसाद आगरे, दिलीप श्रीवास, राज किशोर श्रीवास, कमलेश सिंह, रुपेश कुशवाह, श्रवण शर्मा, विनय सिंह, अवधेश गिरी, अनिल सिंह, पवन सिंह, शंकर कुंवर, हेमंत झा,विकास सिंह, पप्पू सिंह,रामदेव यादव, मिथिलेश ठाकुर, राहुल शर्मा,सन्नी गिरी, अनमोल झा, आशीष चौधरी, केशव झा, कुंदन ठाकुर, अंकित झा, प्रिंस झा, प्रदीप झा, शुभम झा, आनंद झा, विद्यानंद झा, जगदानंद झा, अछ झा, अभिषेक ठाकुर, आदित्य ठाकुर, कौशल किशोर झा, अभिलाष झा उपस्थित रहें.
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
बिलासपुरJune 22, 2026तड़के गुंडों और असामाजिक तत्वों के घर पुलिस का धावा : 85 को लिया हिरासत मे, 25 को भेजा गया जेल
