बिलासपुर। सेंट्रल जेल में कैदी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन मर्डर के आरोपी ने बलात्कार के आरोपी का सीमेंट के स्लैब में सिर कुचल दिया। जेल के अंदर हुई इस हत्या के बाद कैदियों में भय का माहौल है। इसके अलावा जेल की प्रबंधन पर सवाल खड़े हो गए है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की सुबह 9.30 बजे के आसपास की है। जेल के ई-1 बैरक में बंद कैदी राजेश राय (40 वर्ष) ने सीमेंट के ढक्कन से नीलू जगत (25 वर्ष) पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया। इस हमले के बाद जेल में कोहराम मच गया। कैदी इधर उधर भागने लगे। हालांकि कुछ कैदियों ने छुड़ाने का प्रयास किया था। घटना की सूचना मिलते ही जेल के कर्मचारी वहां पहुंचे और तत्काल घायल बंदी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी राजेश राय पहले से ही तीन मर्डर और दो हत्या के प्रयास के मामले में सजा काट रहा है। वह मुंगेली जिले के चमारी का रहने वाला है। जबकि मृतक नीलू जगत कोटा का रहने वाला है। वह बलात्कार के किसी मामले में विचाराधीन बंदी के रूप में सेंट्रल जेल में निरुद्ध था। नाबालिग से बलात्कार करने के कारण 2024 से वह जेल में था। जेल के भीतर हुई इस घटना से जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जेल अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि बैरक में मौजूद अन्य बंदियों से पूछताछ की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी बंदी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
