बिलासपुर। कांग्रेस NEET पेपर लीक को लेकर बड़ा आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ प्रभारी और राघवगढ़ के विधायक जयवर्धन सिंह का कहना है कि इसके लिए 40 दिनों तक चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस चाहती है शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और NTA के अध्यक्ष प्रदीप जोशी को प्रधानमंत्री तत्काल हटाए और उनके खिलाफ कार्रवाई करे।
आंदोलन की जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता में जयवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) को पारदर्शिता और सुधार के नाम पर भारत के छात्रों पर थोपा था, लेकिन यह संस्था आज करोड़ों छात्रों के लिए National Trauma Agency बन चुकी है। देशभर में पिछले वर्षों में लगभग 89 से अधिक पेपर लीक और परीक्षा घोटाले सामने आए। लेकिन आज तक किसी बड़े सरगना, राजनीतिक संरक्षण देने वाले व्यक्ति या पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश नहीं हुआ। गिरफ्तार हुए तो सिर्फ छोटे दलाल और मोहरे, जबकि असली किंगपिन और भाजपाई संरक्षक हमेशा बचते रहे। NEET UG 2026 का पेपर लीक इस सड़ चुकी व्यवस्था का सबसे बड़ा उदाहरण है। लाखों छात्रों ने वर्षों की मेहनत, करोड़ों परिवारों ने अपनी जीवन भर की कमाई दांव पर लगाई, लेकिन परीक्षा फिर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। इस घोटाले के बाद देशभर में 20 से अधिक छात्रों ने आत्महत्या कर ली। कई छात्रों ने अपने सुसाइड नोट में व्यवस्था से टूटने और भविष्य के अंधकार का उल्लेख किया। फिर भी देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने न तो नैतिक जिम्मेदारी ली और न ही इस्तीफा दिया।
जयवर्धन सिंह ने कहा कि यह लड़ाई केवल NEET की नहीं है। यह लड़ाई उस पूरी शिक्षा व्यवस्था को बचाने की है जो आज ICU में पहुंच चुकी है। पेपर लीक, भर्ती घोटाले, खाली पद, महंगी कोचिंग व्यवस्था, लगातार टलती परीक्षाएं और बेरोजगारी ने युवाओं का विश्वास तोड़ दिया है। देश का युवाओं को आज सबसे ज्यादा असुरक्षित भविष्य संकट का सामना करना पड़ रहा है। जयवर्धन सिंह ने कहा कि कांग्रेस की तीन मांगें है जिसमें पहला – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें. पेपर लीक माफिया, वेंडर एजेंसियों, अधिकारियों और राजनीतिक संरक्षण से उनके संभावित संबंधों की निष्पक्ष जांच हो। दूसरा – पूरी परीक्षा व्यवस्था का ओवरहॉल हो. एनटीए, पेपर सेटिंग, प्रिंटिंग, ट्रांसपोर्ट, परीक्षा केंद्र, डिजिटल सिस्टम और वेंडर कॉन्ट्रैक्ट की जांच हो और हर चरण को सुरक्षित किया जाए। तीसरा – तय वार्षिक परीक्षा और भर्ती कैलेंडर लागू हो. परीक्षा तिथि, रिजल्ट तिथि और नियुक्ति समयसीमा पहले से घोषित हों और उनका सख्ती से पालन हो। उन्होंने कहा कि छात्रों की गूंज अभियान के तहत कांग्रेस 30 जून से 28 शहरों में पर्चा वितरण, नुक्कड़ बैठक और छात्र संपर्क अभियान चलाएगा। जुलाई महीने में साप्ताहिक कार्यक्रम, कैंपस संपर्क और अंबेडकर संवाद किया जाएगा। 1 अगस्त 2026 को सभी 28 शहरों में कलेक्टरेट का घेराव किया जाएगा। 9 अगस्त 2026: ‘दिल्ली चलो’ के साथ अभियान के प्रथम चरण का समापन किया जाएगा। जिसमें देशभर के छात्र एकजुट होकर अपनी आवज सरकार तक पहुँचाएंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
बिलासपुरJune 25, 2026NEET पेपर लीक : कांग्रेस ने किया बड़ा आंदोलन करने का ऐलान, जयवर्धन ने कहा कि शिक्षा मंत्री और NTA अध्यक्ष को हटाए प्रधानमंत्री
बिलासपुरJune 24, 2026भारतीय इतिहास का काला अध्याय है 25 जून, 1327 पत्रकारों को जेल भेजा गया था, विदेशी पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था – पांडेय
बिलासपुरJune 24, 2026अल नीनो के कारण कम वर्षा की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को दिए गंभीर सुझाव
