बिलासपुर। निगम कमिश्नर ने मुख्य नाले में खाद्य सामग्री फेंकने पर ₹25 हजार का जुर्माना किया है। प्रिया स्टोर के संचालक ने भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री को पैकेट सहित नाले में डाल दिया था। जिसके कारण नाले का बहाव रुक गया था।
सुबह अपने नियमित सफाई निरीक्षण के दौरान निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने मंगलवार सुबह राजेंद्र नगर क्षेत्र के मुख्य नाले में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के पैकेट और कचरा पड़ा हुआ देखा। इससे नाला पूरी तरह अवरुद्ध हो रहा था और जल निकासी प्रभावित होने के साथ-साथ गंदगी फैलने की स्थिति निर्मित हो गई थी। निगम कमिश्नर श्री सर्वे ने इस गंभीर लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को तत्काल जांच कर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जांच में यह सामने आया कि मुख्य नाले में फेंकी गई एक्सपायरी खाद्य सामग्री प्रिया स्टोर से संबंधित है, जिसके संचालक आर्यन जुनेजा हैं। ननिगम कमिश्नर के निर्देश पर नगर निगम ने संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) का आर्थिक दंड अधिरोपित किया। साथ ही नाले में फेंके गए समस्त कचरे को तत्काल हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु कराया गया।
इस अवसर पर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा कि शहर के नालों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा अथवा व्यावसायिक अपशिष्ट फेंकना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने तथा ऐसे मामलों में बिना किसी ढिलाई के दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर निगम ने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे खाद्य सामग्री एवं अन्य अपशिष्ट का निर्धारित नियमों के अनुसार ही निस्तारण करें तथा शहर की स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग दें। नगर निगम द्वारा स्वच्छता व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विदित है कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नगर पालिक निगम आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे लगातार मैदानी निरीक्षण कर रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 22, 2026दो भाजपा नेता समेत 4 गिरफ्तार, फंस गए फर्जीवाड़ा में, क्या है… मामला पढ़े खबर…
शिवरीनारायणAugust 22, 2026श्रावण शुक्ल दशमी तिथि को याद किए गए महन्त लाल दास जी महराज, मठ में हुआ ब्राह्मण भोज का आयोजन
बिलासपुरAugust 21, 2026स्टेट बैंक के पीछे लगा था जुवाड़ियों के फड़, पुलिस ने किया 7 लोगों को गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 21, 2026लिमतरा में आवारा मवेशियों को लेकर बवाल, 8 ने मिलकर 4 पर किया प्राणघातक हमला, एक की मौत, 7 गिरफ्तार
