धमतरी। धमतरी वनमंडल में सांपों के शिकार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिरगुड़ी परिक्षेत्र के आरक्षित वन में कुछ युवकों ने धामन सांप और गोह का शिकार किया। इसके बाद सब्जी बनाकर खा गए। यही नहीं उसका वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया और छह युवकों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने सभी को 14 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 4 जुलाई को बिरगुड़ी परिक्षेत्र अंतर्गत खैरभर्ती बीट के आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 433 में तीन असोड़िया (धामन सांप) और एक गोह का शिकार किया गया। शिकार करने वाले युवकों ने सांपों को ग्राम भनसुली ले जाकर उनके छोटे-छोटे टुकड़े काटे और सब्जी बनाकर खा गए। युवकों ने शिकार करने से लेकर काटकर सब्जी बनाने और खाने का वीडियो भी बनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद धमतरी के वन विभाग में हड़कंप मच गया। धमतरी वनमंडल के डीएफओ के निर्देश पर धमतरी और कांकेर वनमंडल के वन कर्मचारियों, यूएसटीआर (एंटी पोचिंग) की संयुक्त टीम ने कांकेर जिले के नरहरपुर तहसील स्थित ग्राम भनसुली पहुंचकर जांच और पूछताछ की तो उनके भी होश उड़ गए। जब शिकार करने और पकाकर खाने की पुष्टि हुई तो वन विभाग से 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 26 वर्षीय विनोद कुमार टेकाम, 20 वर्षीय घसिया, 20 वर्षीय प्रदीप नेताम, 26 वर्षीय शैलेन्द्र कुमार यादव, 23 वर्षीय शिवानंद मरकाम शामिल हैै। सभी आरोपी ग्राम भनसुली, तहसील नरहरपुर, जिला कांकेर के रहने वाले हैं। वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 2(20), 9, 39, 50, 51 एवं 52 के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नगरी के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
