

शिवरीनारायण। श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में अब बीकॉम, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी और एमए भूगोल की पढ़ाई भी होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज में नए विषयों की पढ़ाई करने की अनुमति दे दी है। इसके लिए राजेश्री महन्त जी ने उच्च शिक्षा मंत्री का आभार जताया है।
श्री महन्त लाल दास कला एवं विज्ञान महाविद्यालय शिवरीनारायण को छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बीकॉम, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी तथा एमए भूगोल के लिए नवीन संकाय प्रारंभ करने की अनुमति मिली है। जानकारी के अनुसार शिक्षा सत्र 2026 -27 में महाविद्यालय को बीकॉम के लिए 40 सीट नवीन संकाय, एमए भूगोल के लिए 25 सीट नवीन संकाय तथा बीएससी माइक्रोबायोलॉजी एवं बीएससी बायोटेक्नोलॉजी के लिए 30-30 सीट अतिरिक्त विषय के रूप में मान्यता मिली है। इससे जहां एक ओर महाविद्यालय परिवार में प्रसन्नता व्याप्त है वहीं दूसरी ओर छात्र-छात्राओं को अपने अंचल में ही रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा को लेकर अभिभावकों के बीच भी हर्षोल्लास व्याप्त हुआ है। महाविद्यालय के इस उपलब्धि के लिए महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने छत्तीसगढ़ राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री माननीय टंकराम वर्मा जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही माननीय मंत्री जी से उनके बंगले में पहुंचकर अपने सहयोगियों सहित सौजन्य भेंट-मुलाकात की थी। भेंट मुलाकात करने वालों में महाराज जी के साथ शिवरीनारायण मठ ट्रस्ट कमेटी के सदस्य सुखराम दास, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव एवं हर्ष दुबे विशेष रूप से शामिल थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 25, 2026टीएल की बैठक : कलेक्टर ने टेढ़े खम्भों, टूटे और झूलते तारों को जल्द सुधारने के दिए निर्देश
UncategorizedNovember 24, 2026SECL में 65 करोड़ का घोटाला हुआ है या अधिकारी नकारा साबित हुए है ? CAG रिपोर्ट से CMD समेत पूरा प्रबंधन कटघरे में
बिलासपुरNovember 24, 2026पुलिस पेट्रोल पंप ने बिक्री में रचा कीर्तिमान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्राप्त किया प्रथम स्थान
बिलासपुरNovember 23, 2026छत्तीसगढ़ी गीत से फेमिना मिस इंडिया ईस्ट और राज चंद्राकर की नई शुरुआत, का जादू डारे गोरी रे … ने मचाया धमाल
