बिलासपुर। तखतपुर के पास समडील में बड़ा हादसा हुआ है। यहां घोंघा नदी में तीन स्कूली बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। घटना शनिवार की है लेकिन बच्चों के शव रविवार को बरामद किया है। बच्चे स्कूल से लौट रहे थे लेकिन पुल पर करते समय नदी के बहाव में बह गए। बच्चों की मौत के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम समडील निवासी 7 वर्षीय अनमोल जायसवाल, 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल और 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल शनिवार को स्कूल गए थे। तीनो स्कूल से छुट्टी होने के बाद नदी पार कर अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि स्कूल जाते समय नदी में पानी का बहाव कम था। लेकिन स्कूल से लौटते समय नदी का पानी बढ़ गया था। पार करते समय अचानक बहाव और तेज हो गया। तीनों बच्चे तेज बहाव के चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भागते हुए नदी में आ गए और बच्चों की खोजबीन शुरू कर दी। सूचना मिलते हो पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
SDRF को भी सूचना देकर बुलाया गया लेकिन रात हो जाने के कारण बच्चों की तलाश अधूरी रह गई। एसडीआरएफ की टीम ने रविवार सुबह से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सबसे पहले अनमोल जायसवाल का शव नदी में पुल के नीचे से बरामद किया गया। इसके बाद 9 वर्षीय स्तुति जायसवाल का शव एनीकट के पास मिला। हादसे में 8 वर्षीय शिक्षा जायसवाल का शव भी सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया गया। बच्चों के शव मिलते ही पुलिस ने पोस्ट मार्टम के लिए शव को भेज दिया है। गांव में तीनों बच्चों की मौत से मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और तखतपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
