बिलासपुर। फसल चरने की मामूली विवाद पर चार युवकों ने किसान को जबरदस्ती कीटनाशक दवा पिलाकर मार डाला। हिर्री पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना मुरू खरकेना की है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मर्ग क्रमांक 35/26 धारा 194 बीएनएसएस के मृतक राजू निर्मलकर पिता कोदू निर्मलकर उम्र 58 वर्ष साकिन पथराली थाना हिर्री जिला बिलासपुर के मर्ग जांच पर मृतक की पत्नी शीला निर्मलकर पति राजू निर्मलकर उम्र 55 वर्ष साकिन पथराली का कथन, घटना स्थल का निरीक्षण, मर्ग इंटीमेशन पंचनामा कार्यवाही के अवलोकन पर पाया गया कि खेत की फसल को चराने की बात को लेकर आरोपियों द्वारा मृतक को पकड़कर कीटनाशक दवाई को जबरदस्ती पिला कर हत्या कर दिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार कर लिया। आरोपी गोलू उर्फ जगजीवन पठारी का बयान लिया गया जिसमें वह जुर्म स्वीकार करते हुये हत्या करने की नियत से अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक को कीटनाशक दवा पिलाने और डिब्बे को घटना स्थल के पास झाड़ियों में छिपाना बताया। आरोपी 1. गोलू उर्फ जगजीवन पठारी पिता जगदीश पठारी उम्र 31 साल साकिन मुरू 2. मनमोहन पठारी पिता जगदीश पठारी उम्र 30 साल साकिन मुरू 3. संदीप यादव पिता सत्तू यादव उम्र 21 साल साकिन पथराली थाना हिर्री 4. राकेश निर्मलकर पिता अश्वनी निर्मलकर उम्र 26 साल साकिन अमसेना थाना हिर्री एवं विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी :- 1. गोलू उर्फ जगजीवन पठारी पिता जगदीश पठारी उम्र 31 साल साकिन मुरू
2. मनमोहन पठारी पिता जगदीश पठारी उम्र 30 साल साकिन मुरू
3. संदीप यादव पिता सत्तू यादव उम्र 21 साल साकिन पथराली थाना हिर्री
4. राकेश निर्मलकर पिता अश्वनी निर्मलकर उम्र 26 साल साकिन अमसेना थाना हिर्री
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 12, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का घेराव, प्रशासनिक आतंकवाद के खिलाफ सौंपेंगे ज्ञापन
UncategorizedOctober 12, 2026कोरबा के 3 शातिर चोर बिलासपुर में पकड़ाए, लाखों के माल जप्त, क्रेटा और बुलेट में जाते थे चोरी करने
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
