बिलासपुर। बिलासपुर एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फट गया जिसके कारण उसमें सवार यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई थी। विमान में क्रू मेंबर्स समेत 41 लोग सवार थे लेकिन पायलट ने अपनी सूझबूझ से सबकी जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार अलायंस एयर की एक फ्लाइट देश की राजधानी दिल्ली से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के लिए उड़ान भरी। जैसे ही विमान बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की और जमीन पर दौड़ने लगी उसका एक टायर फट गया। फ्लाइट में 37 पैसेंजरों के साथ 4 क्रू मेंबर यानी कुल 41 लोग सवार थे। विमान के पायलट ने अपनी सूझबूझ से लैंडिंग कराया। इसके बाद सभी को सुरक्षित रूप से रनवे पर उतार लिया गया और बाद में सभी को टर्मिनल बिल्डिंग में ले जाकर बैठाया गया। टायर के फटते ही एयरपोर्ट में अफरातफरी मच गई। यही नहीं विमान में बैठे यात्रियों की धड़कन भी बढ़ गई थी। अधिकारियों ने बताया कि 41 लोगों के साथ बिलासपुर पहुंचे इस विमान फ्लाइट 9I613 के साथ यह घटना शुक्रवार (28 अगस्त, 2026) को सुबह करीब 11 बजे घटी। जब विमान बिलासपुर एयरपोर्ट के रनवे पर लैंडिंग कर रहा था, इसी दौरान उसके बाईं तरफ का टायर पंचर हो गया और फट गया।हालांकि इस घटना के दौरान किसी भी यात्री और क्रू सदस्यों को किसी तरह की चोट नहीं आई है। सभी को सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद विमान फिलहाल बिलासपुर एयरपोर्ट में ही रखा गया है। अलायंस एयरलाइंस ने बिलासपुर से आगे जाने वाली फ्लाइट को भी कैंसल कर दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 12, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का घेराव, प्रशासनिक आतंकवाद के खिलाफ सौंपेंगे ज्ञापन
UncategorizedOctober 12, 2026कोरबा के 3 शातिर चोर बिलासपुर में पकड़ाए, लाखों के माल जप्त, क्रेटा और बुलेट में जाते थे चोरी करने
बिलासपुरOctober 11, 2026बैटरी चोरी के 06 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल कंपनी के टावर से किया था चोरी, खरीददार भी पकड़ाया
बिलासपुरOctober 11, 2026रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट छात्र बन सकते है मालगाड़ी प्रबंधक, 6 नवंबर तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन
