बिलासपुर। मस्तूरी पुलिस ने एक कार की डिक्की से 6 हजार 900 नाइट्रा टेबलेट और 100 बॉटल कोरेक्स सिरप जब्त किया है। कार से दो लोगो को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को जेल Bहेज दिया गया है। दूसरी ओर पुलिस कार मालिक को तलाशने में लगी हुई है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस ने अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई का अभियान शुरू कर दिया है। इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान थाना मस्तूरी में उप पुलिस अधीक्षक सृष्टि चंद्राकर और थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी को सूचना मिली की कार क्रमांक सीजी 10 ए एस 3041 में नशीली दवाई भरकर बिलासपुर की तरफ जा रहा है।सूचना पर नाकेबंदी कर कार को रोका गया। जब कार को चेक किया गया तो डिक्की के अंदर नाइट्रा टेबलेट के 69 पैकेट ( प्रत्येक में 100 -100 टेबलेट ) कुल 6900 टेबलेट और एक कार्टून में 100 बॉटल कोरेक्स सिरप का मिला। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया की जरहाभाटा मिनी बस्ती का अक्षय कुर्रे कार देकर नशीली दवाई लाने के लिए भेजा था। मामले में आरोपी दुर्गेश कुमार मनहर उम्र 23 वर्ष साकिन जरहाभाटा तथा आरोपी गुलशन रात्रे उम्र 21 वर्ष साकिन बकरकुदा, मल्हार थाना मस्तूरी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। इस मामले के कार मालिक को पुलिस तलाश करने में जुटी हुई है।कार्रवाई में सृष्टि चंद्राकर डीएसपी के नेतृत्व में थाना प्रभारी मस्तूरी एसपी चतुर्वेदी, एएसआई हेमंत पाटले, आरक्षक चंद्रप्रकाश घृतलहरे ,शशीकरण कुर्रे ,वीरेंद्र राठौड़, मुकेश राय, गजपाल जांगड़े ,लोकेंद्र कुर्रे, दीपक कुमार साहू की सराहनीय भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
