बिलासपुर। जंगल के बीचों बीच चल रहे जुए की फड़ से पुलिस 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। फड़ स्थल से एक प्लास्टिक तिरपाल, एक 52 पत्ती ताश और 9640 रुपये नगद जप्त किया है।
नव पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के द्वारा सभी थाना /चौकी प्रभारीयो को थाना क्षेत्र में चल रहे जुआ ,सट्टा, शराब, गांजा जैसे अवैध गतिविधियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया है। इसी कड़ी में 10 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि जंगल के बीच कुछ लोग ताश पत्ती के साथ जुआ खेल रहे हैं। जिसे गंभीरता से लेते हुए थाना कोटा प्रभारी ने टीम के साथ जुआ खेल रहे जगह पर रेड किया गया। जैसे ही पुलिस फड़ के पास पहुंची तो जुआ खेल रहे सभी लोग भागने लगे। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा दौड़ा कर पकड़ा गया। इस छापे में कुल 6 जुआरी पकड़ाए, जिनमें 1) संतोष कुमार साहू पिता स्वसत्यनारायण उम्र28 वर्ष पता डाक बंगला कोटा 2)भूपेंद्र गुप्ता उर्फ भक्कू पिता स्व पंचराम 44 वर्ष पता रेस्ट हाउस रोड कोटा 3)अमन कश्यप पिता सुशील कश्यप 19 वर्ष पता डाक बंगला कोटा 4)विनोद श्रीवास पिता लखन लाल 40 वर्ष पता डाक बंगला कोटा 5)अंकुश सिंगरौल पिता संजय सिंगरौल 19 वर्ष पता मौहार खार कोटा 6)रिशाद अहमद पिता शकील अहमद 21 वर्ष पता रेल्वे स्टेशन के पास कोटा शामिल थे। जिनके पास एवं फड़ से 9 हजार 640 रुपये जब्त किया गया। इसके अलावा फड़ स्थल से प्लास्टिक का तिरपाल जमीन पर बिछा मिला जिसमे 52 पत्ती ताश की एक गड्डी बरामद कर जप्त किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध 13 क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
