बिलासपुर। एसपी के आंख तरेरते ही जिले की पुलिस सक्रिय हो गई है। तीन दिन में ही जुआ – सट्टा, अवैध शराब और नशे के शौदागरों के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस ने 80 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 60 प्रकरण दर्ज किए। इस दौरान सरकंडा थाने में सबसे अधिक जुआ सट्टा के मामले बने।
पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा ने शराब,सट्टे,जुआ,व मादक पदार्थों के तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। उनके रुख को देखते हुए जिला पुलिस ने लगातार तीन दिनों तक अभियान चला कर 60 प्रकरण दर्ज करते हुए 80 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन दिनों तक सभी थाना स्तर पर चले बृह्द अभियान में सरकंडा पुलिस ने सबसे अधिक जुआ सट्टा के प्रकरण पकड़ते हुए 6 मामले दर्ज किए हैं और आबकारी के दो मामलो में 7 लीटर देशी शराब जब्त किए हैं, तो वही शहरी थानों में कोतवाली व तारबहार में एक भी जुआ सट्टा के प्रकरण दर्ज नही किये गए हैं। जबकि खास बात यह हैं कि कोतवाली क्षेत्र में ही शहर का एक नामी व बड़ा खाईवाल सक्रिय रूप से कारोबार सम्हाल रहा था। तीन दिन तंक चली कार्यवाही में तारबहार थाना फिस्सडी साबित हुआ है। कार्यवाही के मामले तारबहार थाने में 3 दिनों में न तो अवैध शराब के तहत आबकारी एक्ट का कोई मामला दर्ज किया गया हैं, न तो एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज हुआ है और न ही जुआ सट्टा के एक भी मामले दर्ज किए गए हैं।हालांकि कोतवाली में जुआ सट्टा की कार्यवाही तो नही की गई,अलबत्ता आबकारी का एक मामला दर्ज कर 3 लीटर देशी शराब जब्त की गई है।
विगत 3 दिनों चले अभियान में 19 आरोपियों से 135 लीटर अवैध शराब जब्त की गई हैं, तो वही एनडीपीएस के 5 मामलों में 30 किलोग्राम गांजा व नशीली दवाइयां व सिरप जब्त की गई हैं।जुआ सट्टा के 15 से अधिक प्रकरणो में 22 आरोपियों से 30 हजार से अधिक की रकम जब्त की गई हैं।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार थाना कोनी मे 3 प्रकरण में 5 लीटर देशी एवं 8 लीटर महुआ, थाना कोटा में 1 प्रकरण में 3 लीटर महुआ शराब ,थाना रतनपुर में 1 प्रकरण में 20 लीटर महुआ शराब, थाना मस्तूरी में 1 प्रकरण में 3 लीटर देशी एवं 6 लीटर अंग्रेजी शराब, थाना तखतपुर में 1 प्रकरण में 6 लीटर देशी शराब, थाना सीपत में 4 प्रकरण में 31 लीटर महुआ शराब, थाना पचपेड़ी में 1 प्रकरण में 30 लीटर महुआ शराब, थाना सकरी में 1 प्रकरण में 2 लीटर देशी शराब, थाना कोतवाली में 1 प्रकरण में 3 लीटर देशी, थाना सरकंडा में 2 प्रकरण में 7 लीटर देशी, थाना चकरभाठा में 1 प्रकरण में 3 लीटर महुआ शराब जप्त की गई । इस प्रकार कुल 19 आरोपियों से लगभग 135 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
एनडीपीएस के प्रकरण में थाना हिर्री में 01 प्रकरण एवं थाना कोटा में 01 प्रकरण दर्ज किया गया । कुल 02 प्रकरणों में आरोपियों से लगभग 30 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया। जुआं एवं सट्टा अधिनियम के तहत थाना सिविल लाइन में 1 प्रकरण ,थाना सरकंडा में 6 प्रकरण, थाना सिरगिट्टी में 1 प्रकरण , थाना तोरवा में 1 प्रकरण , थाना कोटा 4 प्रकरण, थाना चकरभाठा में 1 प्रकरण एवं कोनी में 1 प्रकरण कुल 14 प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर लगभग 30000 रुपये जप्त किए गए तथा लाखों की सट्टा पट्टी भी जप्त की गई ।
इस अभियान के अंतर्गत नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भी थाना तोरवा एवं मस्तूरी से 7000 से अधिक नाइट्रा टेबलेट एवं 100 बॉटल से अधिक कोरेक्स सिरप जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। अभियान के दौरान थाना तोरवा एवं थाना सिरगिट्टी में सुलोशन बेचने वाले एवं टायर दुकान वालों को बुलाकर समझाइश दी गई ।
इस प्रकार पूरे अभियान में के तहत कुल 60 अपराध दर्ज कर 80 से अधिक अवैध कार्य में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
