बिलासपुर। जिले के नए कप्तान दीपक झा IG रतनलाल डांगी से दो कदम आगे बढ़कर थानों का निरीक्षण करने के साथ ही फरियादियों की फरियाद सुनने लगे है। आज इसकी शुरुआत उन्होंने तखतपुर थाने से की।


पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने तखतपुर थाने में अचानक पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस को निर्देश दिया कि फरियादी की शिकायतों को गंभीरता से जांच की जाए। किसी भी अपराध में पुलिस की संलिप्तता पाए जाने पर संबंधित स्टाफ को बख्शा नहीं जाएगा। श्री झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसी भी तरह से अपराध को बढ़ाने वाली गतिविधियों को नियंत्रित किया जाएगा। सट्टा, अवैध शराब, नशीले इंजेक्शन, चोरी करने वालो पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। पूर्व में हुई चोरियों के संबंध में कहा कि जितने भी पुराने संदिग्ध मामले हैं उनकी पतासाजी कर चोरी की गंभीरता से जांच की जाए। इसके अलावा नशीले कारोबार करने वालों के खिलाफ शीघ्र ही पूरे जिले में मुहिम छेड़े जाने की जानकारी दी। थाने में बैठे फरियादियों से जानकारी ली कि वे किस कारण से आए हुए हैं और उनका निराकरण करने के लिए निर्देश दिया। इसके बाद एसपी ने थाना परिसर रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया और उपस्थिति स्टाफ से क्षेत्र में आने वाली परेशानियों से भी अवगत हुए
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
