बिलासपुर। शहर के सड़को को सुधारने के साथ ही वार्डों में सीसी रोड़ निर्माण कार्य नगर निगम करा रही है। ऐसे में महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन ने रविवार को वार्ड क्रमांक 31 मस्जिद गली गोल बाजार में अधोसंरचना मद के 13 लाख 58 हजार की लागत से सी.सी. रोड नवीनीकरण कार्य का भूमि-पूजन किया। इस सड़क के निर्माण हो जाने से वार्डवासियों को आवगमन में सुविधा मिलेगी। महापौर रामशरण यादव ने इस दौरान बताया कि वार्डवासियों की लगातार मांग को देखते हुए वार्ड पार्षद ने इस सड़क का नवीनीकरण कराने और वार्डवसियों के समस्याओं से अवगत कराया था जिसके बाद इस्टेमेट बनाकर सड़क का निर्माण शुरू कराया गया है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के चेयरमैन अजय यादव, स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन राजेश शुक्ला, वार्ड पार्षद शहजादी कुरैशी, पार्षद उमेश चंद्र कुमार, अशोक भंडारी, कमल सिह, जोन कमिश्नर प्रवीण शर्मा, उप अभियंता भुषण पैकरा, सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
