बिलासपुर। DLS कालेज से कंप्यूटर चोरी करने वाले चपरासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी का एक आरोपी अभी भी फरार है। चपरासी के साथ पुलिस ने मुंगेली से एक खरीददार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पिछले दिनों 9 जुलाई को डीएलएस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रताप पांडे ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कॉलेज में स्थित कंप्यूटर विभाग के लैब से 7 कंप्यूटर चोरी कर लिया गया है। सरकंडा पुलिस ने मामले में एफ आई आर दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस दौरान कॉलेज के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही थी। जब कॉलेज के चपरासी शिवम गौरहा से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो चपरासी ने लाइब्रेरी अटेंडेंट के साथ मिलकर कंप्यूटर लैब से 7 कंप्यूटर चोरी करने का जुर्म स्वीकार कर लिया। पकड़े गए चपरासी ने बताया कि शुभम पांडे द्वारा चोरी में सहायता करने के लिए उसे 1000 हजार दिया गया था और उसने बताया कि चोरी किए गए कंप्यूटर को मुंगेली निवासी दीपक राजपूत को बेचा है। चपरासी के निशानदेही पर सरकंडा पुलिस की टीम ने खरीददार दीपक राजपूत को भी गिरफ्तार किया और 2 नग कंप्यूटर बरामद किए। इसके अलावा चोरी में संलिप्त रहने वाले लाइब्रेरी अटेंडेंट की तलाश की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
