बिलासपुर। ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी ने 12 जुलाई को कांग्रेस भवन में बैठक लेकर 14 जुलाई को बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल- गैस की कीमतों में प्रतिदिन वृद्धि के विरोध में ” साइकिल रैली ” निकाल कर प्रदर्शन करेगी इस पर चर्चा की गई। साइकिल रैली में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम विशेष रूप उपस्थित रहेंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, महापौर रामशरण यादव, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व शहर अध्यक्ष द्वय नरेंद्र बोलर, रविन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, सभापति शेख नजीरुद्दीन, महेश दुबे ने सम्बोधित किया। संचालन शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने किया। शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि प्रदेश स्तर पर केंद्र सरकार और भाजपा द्वारा जनित छद्म बढ़ती कीमते, पेट्रोल डीजल गैस के मूल्य वृद्धि के विरोध में 14 जुलाई को दोपहर 3.00 बजे राजीव गांधी चौक जरहाभाठा से ” साईकल रैली ” प्रारम्भ होगी जो बिलासा कन्या महाविद्यालय, सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, रविन्द्र नाथ टैगोर चौक, गांधी चौक, गोलबाजार होते हुए देवकीनन्दन चौक से गुजर कर अरपा रिवर व्यू में समाप्त होगी। जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेसजन साइकिल चलाते हुए विरोध-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को नींद से जगायेंगे। कांग्रेस ने कहा कि 2014 में जो लोग महंगाई को नियंत्रित करने के नाम पर जनता को सस्ता पेट्रोल-डीजल-गैस देने की बात कर रहे थे। आज महंगाई को नियंत्रित करने और देश चलाने में पूरी तरह असफल हो रहे है। देश को उस चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिए है जहां देश चौतरफा समस्याओ से घिर चुका है। हमारी आर्थिक स्थिति से मजबूत हमारे आश्रित -पड़ोसी देश है। जहां पेट्रोल की कीमतें 35 से 45 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कांग्रेस ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई पर एक शब्द बोलने की स्थिति में नही, यही कारण है कि देश का पहला प्रधानमंत्री है नरेंद्र मोदी जो सात वर्षो में एक भी प्रेस वार्ता करने की हिम्मत नही जुटा पाए। बैठक में राकेश शर्मा, ऋषि पांडेय, देवेंद्र सिंह, धर्मेश शर्मा, राजकुमार तिवारी, नसीम खान, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, जुगल किशोर गोयल, सिमा घृतेश, आमना खान, संजय साहू, सुभाष ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, मोती ठारवानी, शंकर परिहार, सिद्धांशु मिश्रा, अकबर खान, शैलेन्द्र जायसवाल, राम प्रसाद साहू, अमित सिंह,राजू खटीक,कमलेश दुबे,अन्नपूर्णा यादव,उतरा श्रीवास्तव,चन्द्रहास केशरवानी, गणेश रजक,अयूब खान, विनय अग्रवाल, मोती कुर्रे, भागीरथी यादव, करम गोरख, ब्रजेश साहू, विजय दुबे, अमृत आनन्द, सूर्यमणि तिवारी, सतीश गोयल, कमल देवांगन, राजेन्द्र वर्मा, बद्री यादव, अर्जुन सिंह, इमरान सैय्यद, शहज़ादा खान, सुनील पांडेय, तहरिमा, निर्मल मानिकपुरी, महेंद्र यादव, हीरा यादव, मनीष श्रीवास्तव, गणेश सोनवानी, अनिल पांडेय, सूर्यकांत साहू,राकेश यादव, अखिलेश गुप्ता, टीकम सिंह, श्याम लालचंदानी, रमजान गोरी, सुहैल अहमद, दिनेश सीरिया, काशी रात्रे, रमाशंकर बघेल, दिलीप पाटिल, दिलीप कक्कड़, शिशिर कश्यप, भरत जुरयानी आदि उपस्थित थे। नसीम खान और विनय अग्रवाल का विशेष योगदान के लिए पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत मे पूर्व राज्यसभा सांसद रामाधार कश्यपके निधन होने पर और कोरोना महामारी से दिवंगत हुए कांग्रेस नेताओं को दो मिनट का मौन श्रद्धांजलि दी गई।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
