बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर सेवा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिसमे शपथ अधिकारी लायन प्रीतपाल बाली पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने शपथ विधि संपन्न कराई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शैलेष पांडेय, विशिष्ट अतिथि लायन जयप्रकाश अग्रवाल (मल्टिपल काउंसिल चेयरपर्सन), लायन राजेंद्र तिवारी (पास्ट मल्टिपल काउंसिल चेयरपर्सन) लायन महेश अग्रवाल (जोन चेयर पर्सन) रहें। सर्वप्रथम निवर्तमान अध्यक्ष लायन गोपाल अग्रवाल द्वारा गत वर्ष किए गए कार्यों की जानकारी सदन में प्रस्तुत की, सचिव लायन संतोष पाण्डेय कोषाध्यक्ष लायन बलदीप अग्रवाल द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

अध्यक्ष लायन राजेश सिंघल द्वारा आगामी कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई जिसमें पर्यावरण, नेत्र दान हेतु जागरूकता, रक्तदान शिविर, योग एवं स्वास्थ्य शिविर , कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण, ऑक्सीजन व्यवस्था आदि विषय पर कार्य करने की बात कही।
मुख्य अतिथि विधायक शैलेष पांडेय ने लायंस क्लब बिलासपुर सेवा द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए पीड़ित मानवता की सेवा के लिए देशहित और समाज हित में कार्य करने का आव्हान किया। कार्यक्रम में नए सदस्यों ने लायन वाद की शपथ ली जिसमें लायन सुरेश सिंघल, लायन सजन अग्रवाल, लायन संजय जैन, लायन आशीष श्रीवास्तव, लायन संगीता सिंघल, लायन योगिता भूषण, लायन रंजना पांडेय, लायन नमिता वर्मा, लायन अमित सिंघल, लायन सीमा वर्मा, लायन काजल गुप्ता, लायन दुर्गा अग्रवाल, लायन संगीता अग्रवाल, लायन पूजा अग्रवाल, लायन बबिता अग्रवाल, आदि रहे। कार्यक्रम में लायन राजेश सिंघल (अध्यक्ष) लायन संतोष पाण्डेय (सचिव) लायन बलदीप अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) लायन निलेश गुप्ता (पी आर ओ) लायन निशेष वर्मा (क्लब डायरेक्टर) लायन आशीष अग्रवाल ( क्लब एडमिनिस्ट्रेटर क्लब डायरेक्टर ) लायन गोपाल अग्रवाल (क्लब डायरेक्टर) लायन महेश अग्रवाल (क्लब डायरेक्टर) , लायन शशि भूषण (सह सचिव) लायन नितिन सोनी (सह कोषाध्यक्ष), लायन कमलेश वर्णवाल, लायन सुरेश सिंघल, लायन अजय वर्मा (उपाध्यक्ष) , लायन आर एस कहार (टेमर) लायन डॉ श्वेता चेतानी (टेल ट्विस्टर) लायन सुनील आडवाणी (विजन) लायन लक्ष्मीचंद पमनानी (पर्यावरण) लायन विजय मौर्य (डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट) ने पद की शपथ ली । कार्यक्रम में लायंस क्लब बिलासपुर सेवा के सदस्य एवं अन्य क्लबों के प्रतिनिधि सामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
