बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने सटोरियों के एक अन्तर्राज्यी गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है। 6 आरोपियों से पुलिस ने 4 लाख 57 हजार 300 रुपये जब्त किए है। इसके अलाव एक महाराष्ट्र पासिंग स्विफ्ट डिजायर कार और एक बुलेट, 6 मोबाईल जुमला कीमत 14 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति भी जप्त की है।

विवरण वरिष्ट पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर दिपक झा ने शहर के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिया था कि पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करे। इसी बीच सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजुल शाह को मुखबिर की सूचना पर नया बस स्टैंड उदय होटल के पास रेड कार्यवाही किया गया। जहां एक महाराष्ट्र पासिंग कार में मोबाईल व सट्टा पट्टी के माध्यम से पैसे का दांव लगाते हुए 06 आरोपी मीले। जिन्हें पुलिस हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 4 लाख 57 हजार 3 सौ रुपये जप्त की गई, साथ ही एक महराष्ट्र पासिंग कार और एक मोबाईल समेत 14 लाख रुपये से अधिक की सम्पत्ती जप्त की है। सटोरियों को पकड़ने के लिए 12 से अधिक पुलिस कर्मी लगातार 06 घण्टे से नजर रखे हुए थे। हटाया जा रहा है कि आरोपियों से करोङो रुपए की सत्तापट्टी भी जब्त की गई है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल शाह के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया, जीवन जायसवाल, गुलाब पटेल प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप, शोभनाथ यादव, आरक्षक मिथलेश सोनी, बोधु राम सैय्यद साज़िद, अफाक खान धनराज कुम्भकार की सराहनीय भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
