बिलासपुर। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अजय देवांगन फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए है। वो पहले भी कांग्रेस में थे, लेकिन अध्यक्ष नही बनाए जाने पर बसपा में चले गए थे फिर भाजपा में चले गए।

आज प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह के समक्ष नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अजय देवांगन कांग्रेस में शामिल हो गए है। अभी वो भाजपा में थे ,हालांकि उसके पहले वो कांग्रेस में थे और इनकी मां कांग्रेश से पार्षद पद का चुनाव जीती थी। इसके बाद कांग्रेश से अध्यक्ष पद के लिए टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने बसपा से चुनाव लड़कर नगर पालिका अध्यक्ष बने थे। इसके बाद इन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था लेकिन पार्टी में पुछपरख नहीं होने के कारण वहां घुटन महसुस कर रहे थे। अजय देवांगन का तखतपुर विधानसभा क्षेत्र सहित समाज में इनकी अलग ही पैठ है और इनकी पहचान है। राजनीतिक क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ अलग ही रुतबा रखने वाले देवांगन के कांग्रेश प्रवेश होने से आने वाले समय में कांग्रेस मजबूत दिखेगी। आज कांग्रेस प्रवेश के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्ना श्रीवास, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे, बिहारी देवांगन, सुरेश ठाकुर, नट्टू जायशी, अभिषेक पांडे, चंद्र प्रकाश देवांगन, बबलु गुप्ता, मुकिम अंसारी, राजु ठाकुर, कैलाश देवांगन सहित अन्य जन उपस्थित थे। इसके अलावा आधा सैकड़ा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी कांग्रेस प्रवेश किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
