बिलासपुर। लंबे समय बाद कबाड़ी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। दो अलग-अलग मामलों में 20 क्विंटल 40 किलो कबाड़ जप्त किया है। जिसकी कीमत लगभग 1लाख 60 हजार रुपए से अधिक है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक दीपक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप से मिले निर्देश के बाद सिविल लाइन सीएसपी स्नेहिल साहू के नेतृत्व में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा में संचालित अवैध कबाड़ के धंधे के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान परमेश्वर राही के गोदाम में मोटरसाइकिल और साइकिल के कटे हुए पार्ट्स लोहे की छड़ पाइप ग्रिल और टुकड़ों में कई सारे कबाड़ मिले हैं जाहिर यह सभी वाहन चोरी के रहे होंगे जिसके दस्तावेज कबाड़ी नहीं पेश कर पाए पुलिस ने यहां 19 क्विंटल का कबाड़ जप्त किया है जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है तो वही एक दूसरे प्रकरण में अब्दुल साजिद के कब्जे से लोहे का समान मोटरसाइकिल के पार्ट्स और अन्य तरह के करीब 1 क्विंटल 40 किलो कबाड़ जप्त किया गया जिसकी कीमत लगभग 10,000 है दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।


Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
