बिलासपुर। हिर्री पुलिस ने एक स्कॉर्पिटो से 34 लाख 3 हजार 200 रूपये जब्त किए है। गाड़ी में 6 लोग सवार थे लेकिन कोई भी ये नही बता पाए कि पैसा किसका है और कहां से ला रहे है। गाड़ी में बैठे सभी लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पैसे जब्तकर मामला आयकर विभाग को सौप दिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है 12 जुलाई 2021 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की वाहन क्रमांक स्कार्पियो सीजी 25 T 5234 में अवैध रूप से नगदी रकम ले जाया जा रहा है। इसकी सूचना पुलिस आला अधिकारियों को दी गई। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के मार्गदर्शन में साइबर सेल एवं हिर्री पुलिस की तत्काल एक टीम बनाकर तस्दीकी हेतु भोजपुरी नाका में नाकेबंदी की गई। इसके बाद स्कॉर्पियो CG 25 T 5234 को रोका गया जिसमे 06 व्यक्ति बैठे थे। नाम पूछने पर चालक अपना नाम 1.मनहरण साहू पिता राधेश्याम साहू उम्र 40 वर्ष निवासी सलिहा थाना सलिहा जिला बलौदा बाजार 2. निमिश पटेल पिता उदयराम पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी सलीहा थाना सलीहा जिला बलौदा बाजार 3. गौरी शंकर पिता लक्ष्क्षराम खैरवार उम्र 48 वर्ष निवासी बघमल्ला थाना सलैहा जिला बलौदा बाजार 4. मुन्ना लाल पिता पिता राधेश्याम साहू उम्र 28 वर्ष निवासी बम्हनी थाना बसना जिला महासमुंद 5. रुखमन नायक पिता श्यामसुंदर नायक उम्र 39 वर्ष निवासी पंडरीपानी थाना बसना जिला महासमुंद 6. त्रिपाल पटेल पिता श्यामलाल उम्र 40 वर्ष निवासी नवागढ़ी हेलो बस में जिला महासमुंद के वाहन में बैठे थे। जिनके कब्जे से रकम 34 लाख 3 हजार 200 रूपये मिला। स्कॉर्पियो में बैठे लोग रकम का स्रोत बताने हेतु नोटिस देने पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। मौके पर धारा 102 जा. फौ. मैं जप्त किया गया जिसे वैधानिक कार्रवाई हेतु आयकर विभाग को सौंपा गया है मामले में जांच की जा रही है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
