बिलासपुर। वृक्ष क्रांति का झण्डा लिए एक टोली आज बिलासपुर के कोनी से रतनपुर मार्ग पे सुबह से शाम तक कड़ी धूप और फिर गिरती बौछारों में हाँथ में सब्बल, गैंती लिए यहां वहां गड्ढे करते नज़र आ रही थी। पीछे चल रही पिकअप में “विक्रांत वृक्ष संकल्प” (जोगी छाया अभियान) का पोस्टर और गाड़ी में भरे सैकड़ो छाया दार वृक्ष एक क्रांति की ओर इशारा कर रहे थे। रतनपुर मार्ग पे वृक्षारोपण करने वाले संकल्पित लोगों को वहाँ के स्थानीय लोगों का भी साथ और स्नेह मिलता दिख रहा था।
इस क्रांति को शुरू करने वाले विक्रांत तिवारी ने बताया कि हम बेहतर बिलासपुर की परिकल्पना को लेकर क्रांति लाने की शुरुआत वृक्ष क्रांति के साथ कर रहे है। बिलासपुर के तमाम रास्तों से चोड़ीकरण के नाम से काटे गए हज़ारो पेडों के कारण जहां बिलासपुर का तापमान बढ़ा है वही आने जाने वाले राहगीरों को धूप और बरसात में सर छुपाने की जगह भी नही मिलती। आज तुर्काडीह मोड़ से हमने ये शुरुआत की है और प्रथम विश्राम हमने गतौरी में लिया । हमारे तमाम साथियों ने मिल कर जगह के हिसाब से वृक्षों का रोपण किया, प्रथम दिन होने की वजह से आज लगभग 300 के करीब पौधे ही लगाए गए।
विक्रान्त तिवारी ने बताया की जिस प्रकार स्थानीय लोगों ने, वहां के व्यापारियों ने, आते जाते गॉंव वालो ने रुक के साथ वृक्ष लगा कर हमें ये एहसास कराया है कि ये संकल्प एक दिन इतिहास रचेगा, हर एक पेड़ आने जाने वाले लोगो को समर्पित है। इस गैर राजनीतिक अभियान में क्रांति का झण्डा लेके निकले क्रांतिकारियों की हौसला अफजाई करने, जन हित मे सैकड़ो वृक्ष लगाने वाले कई तालाब खुदवाने वाले और बिलासपुर में सालों से एक क्रांतिकारी नेता के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व विधायक अरुण तिवारी शामिल हुए। उन्होंने गड्ढा खोद के पेड़ लगाया और सभी को वृक्ष क्रांति की शुभकामनाएं दी।
इस वृक्ष क्रांति का हिस्सा बने क्रांतिकारियों में विक्रान्त तिवारी के साथ सुधीर गोधरे, दीपक राही, सुब्रत जाना, सुनील वर्मा, विजय सिंह राजपूत, संतोष मेश्राम, रितेश बाजपाई,विपिन टाइटस,कमल जायसवाल,प्रदीप राय,अभिषेक दिवाकर,मनोज दुबे, राहुल गढेवाल, प्रदीप मिश्रा, प्रवीण वर्मा,शुभम तिवारी मनीष पाटले, सचिन दिघे, राजेश यादव, संदीप आदि संकल्प उठा कर इसे पूरा करने में जुटे रहे।कल का कार्यक्रम गतौरी से आगे की ओर वृक्ष लगा के किया जाएगा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
