बिलासपुर। मंगला चौक से गुरुवार को दिनदहाड़े युवक का अपहरण कर लिया गया। अपहरण की इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लेकिन पुलिस की ततपरता से युवक को घण्टेभर के अंदर बरामद कर लिया गया और कुछ घण्टे के बाद आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड को लेकर युवकों के बीच विवाद चल रहा था।

मंगला चौक स्थित जिम के सामने से दिन दहाड़े हर्ष देवांगन नाम के एक युवक की चाकू की नोक पर अपहरण कर लिया गया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में चारों तरफ नाके बंदी की गई। सभी थानों को एलर्ट कर दिया गया। नाकेबंदी के बाद पुलिस को सूचना मिली कि युवक हर्ष देवांगन को शांतिनगर स्थित रॉयल बेकरी के आसपास देखा गया है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची रॉयल बेकरी के सामने से युवक को बरामद कर लिया। घंटेभर की भागदौड़ के बाद पुलिस ने न केवल युवक को बरामद कर लिया, तीन आरोपी भी पकड़ लिए। बताया जा रहा है गर्लफ्रेंड को लेकर युवकों के बीच विवाद था। पूछताछ के दौरान हर्ष देवांगन ने पुलिस उओ बताया कि जिम के सामने खड़ा था इसी दौरान आर्यन राज और विश्व दुबे नाम के दो युवक अपने साथियों के साथ आए और चाकू अड़ाकर इनोवा में बैठा लिया और ले गए। है। इस दौरान सभी ने उसके साथ मारपीट भी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
