बिलासपुर। राज्य मानसिक चिकित्सालय के सुव्यवस्थित संचालन हेतु बांउड्री वाल निर्माण में आ रहे व्यवधान को दूर करने के लिए अतिक्रमण हटाया जाएगा। अस्पताल के सामने हिस्से में खुली जगह में मरीजों के लिए गार्डन विकसित किया जाएगा। संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग की अध्यक्षता में आज आयोजित जीवनदीप समिति की बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिए।
राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी में जीवनदीप समिति की बैठक में संभागायुक्त ने चिकित्सालय परिसर के बाउंड्री वाल निर्माण में अतिक्रमण के चलते आ रहे व्यवधान को दूर करने के लिए प्रकरण को तहसीलदार के न्यायालय में लगवाने कहा। चिकित्सालय को ई-हाॅस्पिटल की सूची में शामिल करने के लिए की जा रही प्रकिया की जानकारी ली। अस्पताल के सामने हिस्से की खुली जगह में मरीजो के लिए गार्डन विकसित करने वार्डों के बीच खुली जगह एवं चिकित्सालय के दोनों सीढ़ी के टावर का सीमेंटीकरण करवाने के संबंध में भी चर्चा की गई। संभागायुक्त ने चिकित्सालय की छत में ग्रेडिंग कार्य करवाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए। चिकित्सालय में लंबे समय से रहने वाले मरीजों को कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने नशा मुक्ति वार्ड स्थापित करने के लिए की गई कार्यवाही के संबंध में भी जानकारी ली। इसके अलावा भवन के रख-रखाव, चिकित्सालय के मैकेनाइज्ड लांड्री मशीन के वार्षिक संधारण सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई और नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश संभागायुक्त ने दिए। राज्य मानसिक चिकित्सालय के अधीक्षक एवं सदस्य सचिव डाॅ. नंदा ने पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन से समिति को अवगत कराया। बैठक में समिति के सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
