बिलासपुर। यूथ कांग्रेस की बैठक में शुक्रवार को दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। कांग्रेस भवन के अंदर बैठक चल रही थी और वर्चस्व को लेकर बाहर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाते रहे। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया। इसके कांग्रेस भवन में ताला लगाकर बैठक आयोजित की गई।



कांग्रेस की युवा विंग को लेकर एक दिवसीय जिला स्तरीय बैठक बिलासपुर के कांग्रेस भवन में आयोजित की गई थी। बैठक में प्रदेश के महासचिव अखिलेश देवांगन पहुंचे हुए थे। कांग्रेस भवन के अंदर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनके मनोबल को बढ़ाने का काम किया जा रहा था। लेकिन अचानक बाहर दो गुटों के बीच विवाद चालू हो गया। देखते ही देखते मारपीट में बदल गया और दिनों गुटों के लड़के लात-घूंसों से एक-दूसरे को पीटने लगे। कौन किसके तरफ है किसी को समझ नही आ रहा था। बस सबके के सब हांथ-पैर चला रहे थे। कांग्रेस भवन का पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया था। इतने में किसी ने पुलिस को फोन कर दिया, कुछ देर बाद सिविल लाइन पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी भी पहुंच गई। इसके बाद यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और पुलिस मिलकर मामला शांत कराया। इसके बाद कांग्रेस भवन में ताला लगाकर बैठक सम्पन्न कराया गया। लेकिन पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा। बीच-बीच में युवा एक दूसरे पर बरसते भी दिखे। बैठक खत्म होते ही मीडिया से बात करते हुए प्रदेश महासचिव अखिलेश देवांगन ने मारपीट की जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की और मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुशात्मक कार्रवाई की बात कहीं। बताया जा रहा है कि गोड़पारा और मंगला के लोगों के बीच पहले से ही विवाद चला आ रहा था और जैसे ही दोनों पक्ष कांग्रेस भवन के बाहर टकराए तो किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं हो गई फिर क्या था बड़े नेता के नाम होने और युवाओं के जोशीले अंदाज की वजह से दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
