बिलासपुर। शुक्रवार को अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची नगर निगम की टीम के साथ एक महिला ने जमकर विवाद किया। जानकारी के अनुसार 27 खोली के पास स्थित होली क्रॉस स्कूल के निकट रानी यादव द्वारा कथित रूप से अवैध तरीके से बिना अनुमति के बाउंड्री वाल बना ली गई थी। इसकी जानकारी लगते ही निगम की टीम मौके पर पहुंची और बाउंड्री वाल तोड़ने की कार्रवाई की। इसी बीच रानी यादव के परिवार सहित अन्य लोगों ने निगम कार्यों से विवाद करते हुए पथराव कर दिया, जिससे बल प्रयोग के हालात बन गए। वही मामले को शांत कराने के लिए पहुंची पुलिस से भी वाद विवाद होता रहा। इसी बीच रानी यादव के द्वारा एकाएक अपने ऊपर मिट्टी डालने की कोशिश की गई। जिसे देख सभी के हाथ पांव फूल गए। लेकिन मौके पर मौजूद महिला पुलिस ने रानी यादव को किसी तरह रोका और उसके हाथ से मिट्टी तेल भरा टीपा लूट लिया। इसके बाद पुलिस की मध्यस्थता में उक्त महिला को 2 दिन की मोहलत कब्जा हटाने के लिए दी गई है। इस दौरान हुए पथराव में एक निगम कर्मी का सर फट गया। वहीं, नगर निगम द्वारा उपयोग की जाने वाली जेसीबी मशीन को भी क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई। निगम कर्मियों से विवाद और पथराव करने वालों के खिलाफ f.i.r. कर दी गई है।


00 जमीन किसी की कब्जा किसी का खरीददार कोई तीसरा और झमेले में पड़ी निगम
शहर में प्रशासन को मिलाकर अथवा बाहुबलियों के दम पर जमीनों को खाली कराने और उन पर कब्जा करने का खेल जमकर चल रहा है। इस मामले में भी ऐसी जानकारी मिली है कि इस जमीन की मिल्कियत जिस व्यक्ति के नाम से रही है। उसने जमीन पर बेजा कब्जा धारियों से परेशान होकर किसी दूसरे के साथ जमीन बेचने का सौदा कर लिया। और यह सौदा करने वाला शख्स निगम प्रशासन लेकर जमीन पर हुआ बेजा कब्जा खाली कराने पहुंच गया। और वहां विवाद होने पर पुलिस को भी एक पक्ष बनकर मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
