बिलासपुर। साइवर फ्रॉड के झांसे में आकर 3 लाख 25 हजार रुपये गंवाने वाले रिटायर्ड कर्मचारी को 1लाख रुपये वापस दिला दिया। प्रार्थी गूगल से जिओ का कस्टमर केयर नंबर लेकर नेट स्लो होने की शिकायत किया था। इसके बाद वह ठग के झांसे में आ गया।
मिली जानकारी के अनुसार 15 जुलाई की शाम गुरुनानक चौक निवासी रिटार्यड कर्मचारी पी के रॉय ने ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद तोरवा पुलिस ने 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया था। शिकायत के अनुसार गूगल में जिओ कस्टमर केयर का फ़ोन नंबर खोज कर उसमे से 6297087645 नंबर मिला। उसमे पीड़ित ने फ़ोन किया और net slow चलने संबंधीत कंप्लेन किया। जिसके बाद पता, पिन कोड पूछा गया, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने पीड़ित को फ़ोन किया। अपने आपको जिओ का कर्मचारी बताया, प्रॉब्लम पूछा और नेट प्रॉब्लम बताने पर उसने 5/- का ऑनलाइन फॉर्म भराया और Anydesk download करके open करने कहा। जैसे ही एप ओपन किया तो उसे विश्वास मे लेकर 3 लाख 25 हजार रुपए निकाल कर धोखाधड़ी कर लिया। शिकायत मिलते ही तोरवा पुलिस एक्शन में आई और मामलें में गंभीरता लेते हुए साइबर सेल से सम्पर्क किया। समय पर कार्यवाही होने से आज पीड़ित का 1 एक लाख रुपय वापस मिल गया। प्रयास किया जा रहा हैं कि पीड़ित का पूरा पैसा रिफंड आ सके।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी के साथ साइबर सेल के मनोज नायक उपनिरीक्षक, आरक्षक दीपक यादव, मुकेश वर्मा का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
