बिल्हा। श्रीअग्रवाल सेवा समिति अग्रवाल समाज बिल्हा की आमसभा में दो वर्ष के लिए नए अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमे चुनाव प्रक्रिया हेतु प्रो.संजय अग्रवाल और मनोज मंगल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। उनकी देखरेख में संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण ढंग से सफलता के साथ पूर्ण हुई। समाज की आमसभा में विमल अग्रवाल को निर्विरोध नवनियुक्त अध्यक्ष चुना गया।

विमल अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन लेकर समाज को नई उंचाईयों पर लेकर जाएंगे। व बिल्हा अग्रवाल समाज अब और अधिक मजबूत होकर उभरेगा।नवीन कार्यकारिणी के साथ ही समाज के लिए भरपूर ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। इसके अलावा समाजहित के कार्य में सदैव सक्रिय भूमिका का निर्वहन ही मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी हमारा समाज हमेशा से ही धर्म व परोपकार के कार्यों में आगे रहा है उसे आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा,वहीं सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी लोगों ने मुझपर जो विश्वास व्यक्त कर यह जिम्मेदारी सौपीं है उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा वही पिछली कमेटी के अध्यक्ष सहित पूरी टीम को भी उनके द्वारा समाज हित में किये गए कार्यो सहित कोरोना महामारी में जनहित में किये गए कार्यों हेतु बधाई भी दी
निर्वाचन प्रक्रिया के बाद समाज के लोगों में भारी उत्साह और उमंग था। नवनियुक्त अध्यक्ष विमल अग्रवाल का पुष्पगुच्छ और फूलों से स्वागत किया गया। शांतिपूर्ण तरीके से हुए इस चुनाव से समाज को एक सकारात्मक संदेश गया है वहीं निर्विरोध निर्वाचन समाज की एकजुटता का भी परिचायक है। सभा में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल, पूर्व सचिव अशोक नौबतका सहित संरक्षक सुरेश मंगल,संरक्षक रमेश गोयल, संरक्षक महावीर प्रसाद बंसल, राजेश अग्रवाल सीए, गोरख प्रसाद अग्रवाल, मुरारी बंसल, जगदीश बंशल, विजय बंसल, सुरेश गर्ग, गौरव अग्रवाल, मनोज गर्ग, रोहिणी नौबतका, प्रभात अग्रवाल, जगदीश बाबा, वासु गोयल, शिव अग्रवाल, विदित अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, ललित अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, विनोद बंसल, नंदकिशोर बंसल, आदि उपस्थित थे।
00 कोविड-19 दिशा निर्देशों का पालन
चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। कोविड-19 दिशा निर्देशों का पालन किया गया। मास्क के साथ दो गज की दूरी का भी पालन किया गया,
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
