बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने DLS कालेज से चोरी गई कम्प्यूटर को बरामद कर लिया है। पुलिस ने चोरी को अंजाम देने वाले लाइब्रेरी अटेंडेंट के साथ तीन खरीददारों को भी गिरफ्तार किया है। डीएलएस कॉलेज के प्राचार्य ने पिछले दिनों कॉलेज से 7 कंप्यूटर चोरी होने की शिकायत की थी।

सरकंडा पुलिस ने शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 और 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। तत्कालीन समय जांच पड़ताल के दौरान सरकंडा पुलिस ने कंप्यूटर चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए दोनो आरोपियों शिवम और दीपक राजपूत को समय कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के अनुसार दोनों आरोपियों को जेल भेजने के बाद कॉलेज से कंप्यूटर चोरी करने वाले मुख्य सरगना की तलाश लगातार की जा रही थी। इसी दौरान मुखबीर से खबर मिली कि मुख्य आरोपी शुभम पांडे अशोक नगर तिराहे के पास घूम रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। घेराबंदी कर शुभम पांडे को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ के दौरान शुभम पांडे ने कुल 7 कंप्यूटर चोरी करने की बात को कबूल किया। शुभम ने बताया कि चोरी के बाद कंप्यूटर घर में छिपाकर रखा था। इसके बाद तीन कंप्यूटर थाना सरगांव जिला मुंगेली के हरि विश्वकर्मा, बजरंग विश्वकर्मा और अशोक विश्वकर्मा के पास पांच – पांच हजार में बेच दिया है। शुभम पांडे की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों खरीददारों को भी हिरासत में लिया है। आरोपियों से कुल 5 कंप्यूटर और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को जप्त किया है। जेपी गुप्ता ने बताया कि शुभम पांडे डीएलएस कॉलेज में लाइब्रेरी अटेंडेंट के पद पर काम करता है। इसके पहले कालेज के ही चपरासी शिवम गौराहा और बदरा थाना पथरिया निवासी दीपक राजपूत को गिरफ्तार किया जा चुका है। शुभम पांडे समेत तीनो खरीदारों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
