बिलासपुर। पेट्रोल पंप में चोरी के एक मामले में पचपेड़ी पुलिस ने पम्प के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पम्प के ऑफिस से 4 लाख रुपए चोरी हुई थी लेकिन पुलिस ने मैनेजर से 2 लाख 83 हजार रुपए जब्त की है।

पचपेड़ी के मस्तूरी-जोन्धरा मार्ग में स्थित लीलागर फ्यूल्स से चार लाख नगद चोरी के मामले में पुलिस ने पेट्रोल पंप के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से दो लाख 83 हजार रुपए जब्त किए है। पुलिस के अनुसार सरकंडा के रामा ग्रीन सिटी निवासी अमित तिवारी का पचपेड़ी क्षेत्र के मस्तूरी जोन्धरा मार्ग में लीलागर फ्यूल्स के नाम से पेट्रोल पम्प हैं। पेट्रोल पंप की देखरेख के लिए उन्होंने शिवरीनारायण क्षेत्र के अभिषेक शर्मा को मैनेजर रखा है। 18 जुलाई की रात मैनेजर अभिषेक शर्मा व अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर थे। डीजल व पेट्रोल बिक्री की रकम चार लाख रुपये को मैनेजर अभिषेक शर्मा पंप के ऑफिस रूम में रख कर अपने घर चला गया था। सुबह 5:00 बजे जब वह ड्यूटी पर आया तो रकम गायब थी। मैनेजर अभिषेक ने इसकी सूचना मालिक अमित को दी। इसके बाद पंप के मालिक अमित शर्मा ने घटना की शिकायत पचपेड़ी थाने में की थी। इस पर पचपेड़ी पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी। पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में किसी संदेही का रिकार्ड दर्ज नहीं हुआ था। वही पंप के मालिक व कर्मचारियों ने किसी पर संदेह नहीं जताया था। सीसीटीवी फुटेज में कोई भी रिकॉर्ड दर्ज नहीं होने पर पुलिस को पंप में काम करने वाले कर्मचारियों पर शक था। इसी आधार पर पुलिस ने मैनेजर अभिषेक शर्मा व अन्य अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में मैनेजर अभिषेक शर्मा ने पंप के कर्मचारी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार कर लिया। इस पर पुलिस ने अभिषेक शर्मा से दो लाख 83 हजार रुपये नकेद जब्त कर गिरफ्तार कर लिया है। वही उसके साथी की तलाश की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
UncategorizedNovember 4, 2026अघोरी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, जलती चिता के सामने कर रहे थे तंत्र साधना
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
