बिलासपुर। एसपी ने 24 प्रधान आरक्षक व आरक्षकों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। इसमें उस आरक्षक का नाम भी शामिल है जिसे पिछले दिनों IG ने सिविल लाइन से हटा दिया था। यही नही SP ने उसे पोस्टिंग भी सिविल लाइन में ही दिया है।
एसपी दीपक झा ने 24 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है, आज दिनांक 23 जुलाई को जारी हुए आदेश के तहत उन 4 पुलिसकर्मियों को भी रक्षित केंद्र से थाने मे पोस्टिंग दी गई हैं जिनको सकरी थाने में रहते दिनांक 12 जुलाई को एक युवक के घर घुस कर तलाशी लेने के दौरान 4 हजार रुपये निकाल लेने की शिकायत पर लाईन अटैच कर जांच बिठाई गई थी। इनमें महिला आरक्षक रीना प्रधान को सिरगिट्टी, सतीश यादव को सरकंडा, उदय राम को तखतपुर, वीरेंद्र साहू को हिर्री भेजा गया हैं। इसके अलावा आईजी ने अपने सिविल लाइन थाने के निरीक्षण के दौरान एक ही थाने में जमे जिस आरक्षक राहुल सिंग को लाईन भेजा था, उसे फिर से एसपी श्री झा ने सिविल लाईन ही पोस्टिंग दे कर भेज दिया हैं।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
